Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू रेनशॉ को घुटने में लगी चोट, स्कैन के लिए भेजा गया

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू रेनशॉ को यहां के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में चल रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन अस्पताल ले जाया गया है।
 

10 Feb 2023

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू रेनशॉ को घुटने में लगी चोट, स्कैन के लिए भेजा गया

नागपुर। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू रेनशॉ को यहां के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में चल रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन अस्पताल ले जाया गया है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा, " रेनशॉ को दूसरे दिन के खेल से पहले वार्म-अप के दौरान घुटने में चोट लग गई है। 26 वर्षीय रेनशॉ को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका स्कैन किया गया है। मैदान पर उनकी जगह एश्टन एगर ने ली है।"

ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन और मिचेल स्टार्क उंगली की चोट के कारण पहले ही बाहर हो चुके हैं और जोश हेजलवुड भी चोटिल होने के कारण खेलने में असमर्थ हैं।

बता दें कि यह दूसरी बार है, जब किसी टेस्ट मैच के दौरान रेनशॉ के लिए समस्याएं खड़ी हुई हैं। इसके पहले पिछले महीने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले रेनशॉ कोरोना संक्रमित हो गए थे। 2017 में ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे के दौरान पेट की बीमारी का कारण पुणे में उन्हें रिटायर हर्ट होना पड़ा था।

ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद है कि ग्रीन और स्टार्क इस दौरे पर दिल्ली में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे। हेजलवुड के वहां खेलने की संभावना कम ही है, लेकिन तेज गेंदबाज के पास धर्मशाला और अहमदाबाद में होने वाले अंतिम दो मैचों में खेलने का मौका हो सकता है।

 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News