वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
पश्चिम बंगाल में लगातार तीन दिनों से कैश बरामदगी हो रही है। बालीगंज, गरियाहाट के बाद शुक्रवार को बड़ाबाजार से लाखों रुपए कैश बरामद किये गये। कोलकाता पुलिस की कार्रवाई में बड़ाबाजार से 35 लाख रुपये बरामद किये गये है।
पश्चिम बंगाल में लगातार तीन दिनों से कैश बरामदगी हो रही है। बालीगंज, गरियाहाट के बाद शुक्रवार को बड़ाबाजार से लाखों रुपए कैश बरामद किये गये। कोलकाता पुलिस की कार्रवाई में बड़ाबाजार से 35 लाख रुपये बरामद किये गये है। यह कैश साइकिल के जरिए बड़ाबाजार लाया जा रहा था।
सूत्रों के मुताबिक, यह पैसा बड़ाबाजार के बाबूलाल लेन स्थित एक कपड़ा कंपनी से बरामद किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उस कंपनी से पैसे का कोई हिसाब नहीं मिला। उसके बाद पुलिस ने नकद राशि के साथ-साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि गुरुवार की शाम दक्षिण कोलकाता के गरियाहाट से करीब एक करोड़ रुपये बरामद हुए थे। कोलकाता पुलिस एसटीएफ ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले बुधवार दोपहर बालीगंज से करोड़ों रुपये बरामद किए गए थे। ईडी ने वह पैसा बरामद किया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को गुप्त सूचना के आधार पर श्री रामनिवास टेक्सटाइल्स (प्राइवेट) लिमिटेड, 7/1 बाबूलाल लेन, बड़ाबाजार थाना, कोल 7। पर छापा मारा गया। यहां 35 लाख (लगभग) पाया गया, जिसके खिलाफ उपरोक्त कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाया जा सका।
तदनुसार पैसा जब्त कर लिया गया है और 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार्यप्रणाली एक ही है। इस पते पर श्री निवास टेक्सटाइल्स का कार्यालय है। इनके मालिक अजय सुल्तानिया और नीलूदेवी सुल्तानिया हैं। आरोप है कि सुल्तानिया परिवार के अन्य सदस्य। 7/1 बाबूलाल लेन में उनकी कई शेल कंपनियां हैं। शेल कंपनियों के माध्यम से हवाला का कारोबारा करने का आरोप लगा