Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ऑस्ट्रेलिया पर इंडिया को पहली पारी में मिली 223 रनों की बढ़त, टॉड मर्फी के नाम 7 विकेट

मोहम्मद शमी ने अक्षर पटेल का साथ निभाया। दोनों के बीच 9वें विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी हुई। इसमें शमी ने 37 रनों का योगदान दिया। 84 रन बनाकर अक्षर पटेल आखिरी विकेट के लिए रूप में पैट कमिंस का शिकार बने।

11 Feb 2023

ऑस्ट्रेलिया पर इंडिया को पहली पारी में मिली 223 रनों की बढ़त, टॉड मर्फी के नाम 7 विकेट

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में बड़ी बढ़त बना ली है। मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 400 रनों पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सिर्फ 177 रन ही बनाए थे। इस तरह भारत को पहली पारी के आधार पर 223 रनों की बड़ी बढ़त मिल गई है। ऑस्ट्रेलिया को पारी की हार से बचना है तो कम से कम इतने रह बनाने ही होंगे। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे बड़ी 120 रनों की पारी खेली।

भारत ने 240 रनों पर 7 विकेट खो दिये थे। इसके बाद लग रहा था कि भारत की बढ़त 100 रनों की आसपास ही रुक जाएगी। लेकिन आखिरी के तीन विकेट ने कमाल कर दिया। 7वें विकेट के लिए रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने 88 रनों की साझेदारी बनाई। तीसरे दिन की शुरुआत में जडेजा 70 रन बनाकर मर्फी की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद मोहम्मद शमी ने अक्षर पटेल का साथ निभाया। दोनों के बीच 9वें विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी हुई। इसमें शमी ने 37 रनों का योगदान दिया। इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के मारे।

आखिरी विकेट के लिए अक्षर और सिराज ने 20 रन जोड़े और टीम को 400 रनों तक पहुंचा दिया। 84 रन बनाकर अक्षर पटेल आखिरी विकेट के लिए रूप में पैट कमिंस का शिकार बने। 174 गेंदों की इस पारी में अक्षर ने 10 चौके और एक छक्का मारा।

ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू मैच खेल रहे टॉड मर्फी ने 7 बल्लेबाजों को आउट किया। 47 ओवर में के स्पेल में उन्होंने 124 रन खर्च किये। यह डेब्यू टेस्ट पारी में किसी भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज का तीसरा बेस्ट प्रदर्शन है। बॉब मैसी ने 1972 में 84 रन देकर 8 विकेट लिये थे। वहीं 2008/09 में इसी मैदान पर जेसन क्रेजा ने भारत के खिलाफ 215 रन देकर 8 बल्लेबाजों को आउट किया था।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News