वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
फिल्म 'अंडरवर्ल्ड का कब्जा' का टीजर जारी होने के बाद से दर्शकों को इस एक्शन से भरपूर फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म निर्देशक आर चंद्रू और उपेंद्र की शानदार साझेदारी का प्रतीक है। फिल्म 'अंडरवर्ल्ड का कब्जा' की पैन-इंडिया रिलीज को प्रशंसकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

फिल्म 'अंडरवर्ल्ड का कब्जा' के साथ प्रसिद्ध निर्माता आनंद पंडित दक्षिण फिल्म उद्योग में पदार्पण करेंगे। आर. चंदू के साथ अपने जुड़ाव के बारे में बताते हुए आनंद पंडित कहते हैं, “मैंने हमेशा से ही चंदू के काम की प्रशंसा की है।
उनका विजन अनुकरणीय है। वह बेहतरीन कहानियों को लेकर आते हैं और इसलिए जब मैंने अंडरवर्ल्ड का कब्जा फिल्म की कहानी सुनी, तो मुझे यकीन हो गया कि यह फिल्म आम जनता के लिए बनाई गई है। मुझे सर्वश्रेष्ठ आर. चंद्रा द्वारा निर्देशित इस कहानी का हिस्सा बनना चाहिए। मुझे पूरा विश्वास है कि अंडरवर्ल्ड का कब्जा को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा।”
'अंडरवर्ल्ड का कब्जा' में उपेंद्र, किच्छा सुदीपा और श्रिया सरन जैसे प्रसिद्ध कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 17 मार्च को हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। श्री सिद्धेश्वर एंटरप्राइजेज और अलंकार पांडियन के सहयोग से आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म को आर. चंद्रू ने निर्देशित किया है।