वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
इस खौफनाक हरकत के पीछे की वजह परिवार में चल रहा विवाद है। स्थानीय व पुलिस सूत्रों के अनुसार चाचा शराब के नशे में सुमिता के घर आया था और गाली-गलौज करने लगा। सुमिता ने विरोध किया तो उसने हसुआ से हमला कर दिया। हमले के बाद चाचा मौके से फरार हो गया।
मालदा जिले के रतुआ थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में शनिवार की रात दिल दहलाने वाली घटना हुई, जहां 30 वर्षीय महिला सुमिता मोसर को उसके चाचा ने नृशंस हमले में गंभीर रूप से घायल कर दिया। काका साइरू मोसर पर हसुआ से वार कर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप है।
इस खौफनाक हरकत के पीछे की वजह परिवार में चल रहा विवाद है। स्थानीय व पुलिस सूत्रों के अनुसार चाचा शराब के नशे में सुमिता के घर आया था और गाली-गलौज करने लगा। सुमिता ने विरोध किया तो उसने हसुआ से हमला कर दिया। हमले के बाद चाचा मौके से फरार हो गया।
सुमिता को तुरंत बचा लिया गया और इलाज के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। सुमिता का फिलहाल उसी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ रतुआ थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है।