Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रामचरित मानस विवाद में राजा भैया ने भी लगाई छलांग

उत्तर प्रदेश की राजनीति में रामचरित मानस विवाद वक्त बीतने के साथ शांत होने के बजाए और चर्चित हो रहा है। एक के बाद एक करते हुए सूबे के कई सियासी दिग्गज इस विवाद के अखाड़े में कूद चुके हैं।

13 Feb 2023

रामचरित मानस विवाद में राजा भैया ने भी लगाई छलांग

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश की राजनीति में रामचरित मानस विवाद वक्त बीतने के साथ शांत होने के बजाए और चर्चित हो रहा है। एक के बाद एक करते हुए सूबे के कई सियासी दिग्गज इस विवाद के अखाड़े में कूद चुके हैं। नया नाम जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक कुंडा रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का है।

राजा भैया ने कहा कि हमारे भगवान को कोई अपमानित करे तो हमको उसका तार्किक ढंग से प्रतिकार करना चाहिए। भगवान राम भी परीक्षा ले रहे हैं कि मै देख रहा हूं कि कौन बोलता है मेरे प्रति या सब सिर्फ कथा सुनने ही चले आते हैं।

बाबागंज के मां भद्रकाली धाम में चल रही रामकथा के छठें दिन कथा श्रवण को पहुंचे रघुराज प्रताप ने कहा कि प्रभु राम तो त्रिकालदर्शी हैं, सर्वज्ञ हैं। अगर कोई भगवान को अपमानित कर है या हमारे धर्म शास्त्रों का अपमान हो रहा है, तुलसी बाबा का अपमान हो रहा है, जो दुखद है।

उन्होंने कहा कि भगवान के प्रति अगर एक बार हो तो तो प्रभु क्षमा भी कर देते है, लेकिन भक्त के प्रति कोई अपराध करता है तो वह प्रभु राम के क्रोध में जलता व झुलसता है। बकौल राजा भैया, आज मौन रहने का समय नहीं है।

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज पूरे देश में सनातन धर्म पर प्रहार हो रहा है, हम लोगों को एक होकर मुखर जवाब देना चाहिए। इस मौके पर पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार, जिला पंचायत सदस्य दिलीप पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप शुक्ला बबलू, पूर्व प्रमुख बाबागंज हितेश प्रताप सिंह पंकज समेत लोग मौजूद रहे।

 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News