Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पशुपति पारस मन ही मन सरकार गिराकर खुश हो जाएं, हम इन बातों पर ध्यान नहीं देते: सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का निरीक्षण किया है।

13 Feb 2023

पशुपति पारस मन ही मन सरकार गिराकर खुश हो जाएं, हम इन बातों पर ध्यान नहीं देते: सीएम

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के क्रम में रोहतास जिले में विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे विकास योजनाओं की प्रगति के संबंध में जिलास्तरीय समीक्षात्मक बैठक की। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के बिहार सरकार के गिरने वाले बयान पर कहा कि जो लोग ऐसा कह रहे हैं वे खुशी मनायें। इन सब बातों पर हम ध्यान नहीं देते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का निरीक्षण किया है। समाधान यात्रा का मकसद सरकार द्वारा कराये जा रहे कार्यों का जायजा लेना एवं समस्याओं को जानना है। इसी मकसद को लेकर हमलोग घूम रहे हैं।समस्या के समाधान को लेकर जो कुछ भी करना होगा हमलोग करेंगे। सासाराम बहुत ही ऐतिहासिक स्थल है। आप लोगों को मालूम है कि हमलोग पहले भी इस इलाके में कितना घूमे हुये हैं। पहाड़ी समेत सभी जगहों पर जाकर हमलोग निरीक्षण करते रहे हैं। रोहतासगढ़ जाकर भी हमलोगों ने जायजा लिया है। यहां की हर चीज हमलोग देख चुके हैं। हम काफी पहले से यात्रा करते रहे हैं ।

इससे पहले समीक्षात्मक बैठक में बैठक में मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ लोगों तक स-समय पहुंचायें, इसमें विलंब न करें। सीएम ने कहा कि बच्चियों के जन्म से 2 वर्ष पूरे होने पर संपूर्ण टीकाकरण के पश्चात दी जाने वाली आर्थिक मदद सुनिश्चित करायें । जरूरत पड़ने पर कैम्प लगाकर इस योजना का लाभ तीव्र गति से लोगों तक पहुंचायें, यह बहुत आवश्यक है। उच्चतर शिक्षा के लिए इंटरमीडिएट और ग्रेजुएशन पास करने वाली छात्राओं को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि के भुगतान में देर न करें । इंटरमीडिएट पास अविवाहित छात्राओं और ग्रेजुएशन पास करने वाली विवाहित एवं अविवाहित सभी छात्राओं को प्रोत्साहन राशि का लाभ देना है। इस योजना से संबंधित जितने भी आवेदन प्राप्त हुए हैं उनका जल्द से जल्द निष्पादन करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में उपभोक्तओं को बहुत कम दर पर बिजली उपलब्ध कराई जाती है। बिजली बिल में किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर गड़बड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाती है। बिहार देश का पहला राज्य है जहां उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का काम शुरू किया गया है। इसकी देश भर में तारीफ हो रही है। राज्य सरकार ने इस साल बिजली के मद में 7,800 करोड़ रुपये के अनुदान का भुगतान किया है। हमलोग कम दर पर लोगों को बिजली की अपूर्ति करा रहे हैं। लोगों को सहूलियत मिले इसके लिये अलग-अलग कैटेगरी में बिजली आपूर्ति की दर सुनिश्चित की गयी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धान अधिप्राप्ति का काम तय मापदंडों के अनुरूप किया जा रहा है। इस वर्ष हमलोगों ने 45 लाख मीट्रिक टन धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित किया है। यहां आसपास के चार जिलों में बड़ी मात्रा में धान का उत्पादन होता है। सबसे स्वादिष्ट और बेहतर चावल का उत्पादन इन्हीं चार जिलों में होता है।

सासाराम के लोगों की मांग के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के लोगों की डिमांड ज्यादा नहीं है। कहीं-कहीं पर पानी आने से होने वाली दिक्कत और ड्रेनेज को लेकर लोगों ने अपनी बातें कही हैं। लोगों की बातों को नोट कर लिया गया है। लोगों की समस्याओं का समाधान कराया जायेगा। इसी को लेकर हमलोग घूम रहे हैं। पहले की तुलना में यहां पर बहुत सारा काम कराया जा चुका है फिर भी अगर कहीं कोई काम बचा हुआ है तो उसको हमलोग पूरा करायेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News