Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बंगाल विधानसभा में 15 फरवरी को पेश होगा बजट

राज्य की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य अपराह्न 2:00 से बजट पेश करेंगी। ममता बनर्जी लगातार केंद्र सरकार पर पश्चिम बंगाल से भेदभाव का आरोप लगाती रही हैं। इस बीच आर्थिक तौर पर राज्य को मजबूत बनाने के लिए पूर्व वित्त मंत्री और ममता बनर्जी के पुराने सहयोगी अमित मित्रा ने कई महत्वपूर्ण सलाह दी है।

14 Feb 2023

बंगाल विधानसभा में 15 फरवरी को पेश होगा बजट

पश्चिम बंगाल विधानसभा में 15 फरवरी को बजट पेश होगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उपस्थिति में यह बजट पेश होगा। राज्य सरकार योजनाओं को और मजबूत बनाने पर जोर देगी। केंद्र सरकार ने कई केंद्रीय योजनाओं के मद में जो फंडिंग बंद कर दी है उसके लिए वैकल्पिक रास्ता तलाशने पर बजट में खासा ध्यान दिया जाएगा।

राज्य की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य अपराह्न 2:00 से बजट पेश करेंगी। ममता बनर्जी लगातार केंद्र सरकार पर पश्चिम बंगाल से भेदभाव का आरोप लगाती रही हैं। इस बीच आर्थिक तौर पर राज्य को मजबूत बनाने के लिए पूर्व वित्त मंत्री और ममता बनर्जी के पुराने सहयोगी अमित मित्रा ने कई महत्वपूर्ण सलाह दी है।

इसमें राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी लक्ष्मी भंडार, कन्याश्री, युवाश्री जैसी परियोजनाओं की फंडिंग पर बल दिया जाएगा। इसके अलावा राज्य में औद्योगिक निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने और आसन्न पंचायत चुनाव के मद्देनजर कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की जा सकती है।

विरोध की तैयारी में भाजपा:

प्रदेश भाजपा के मुताबिक बजट पेश करने के दौरान भी भाजपा के विधायक विरोध प्रदर्शन की तैयारी में हैं। राज्य में वित्तीय भ्रष्टाचार नियुक्ति में धांधली और केंद्रीय धन के दुरुपयोग संबंधी कई मुद्दों को लेकर चर्चा की मांग भाजपा विधायक लगातार कर रहे हैं लेकिन ममता सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही। इस वजह से विरोध-प्रदर्शन हो सकते हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News