वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
मुख्यमंत्री योगी ने उच्चस्तरीय बैठक में परीक्षाओं को नकल विहीन और पारदर्शी बनाने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। पहली बार मुख्यमंत्री योगी ने नकल करने पर पकड़े जाने पर एनएसए की कार्रवाई के निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश में नकल माफियाओं पर नकेल कसने की सरकार की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को उच्च स्तरीय बैठक में नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अगर कोई छात्र नकल करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री योगी ने उच्चस्तरीय बैठक में परीक्षाओं को नकल विहीन और पारदर्शी बनाने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। पहली बार मुख्यमंत्री योगी ने नकल करने पर पकड़े जाने पर एनएसए की कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर अधिकारियों को आदेश दिया कि जिलाधिकारियों की ओर से प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट को नियुक्त किया जाएगा।
वह परीक्षा खत्म होने के बाद जिलाधिकारी के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक को रिपोर्ट करेंगे, ताकि प्रतिदिन की गतिविधियों की जानकारी उक्त को हो सके। वहीं एग्जाम की कांपियों की सख्त निगरानी के लिए पहली बार प्रधानाचार्य कक्ष से अलग स्ट्रांग रूम बनाया जाए। साथ ही कॉपियों को डबल लॉक अलमारी में रखा जाए और उसकी मॉनिटरिंग 24 घंटे सीसीटीवी से की जाए।
सभी जिलों में कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति के बाद एग्जाम से पहले उनका सख्ती का प्रशिक्षण किया जाए। इसके साथ ही जिला में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों का भी प्रशिक्षण किया जाए। वहीं परीक्षा में बाधा डालने व व्यवस्था को प्रभावित करने वालों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की जाए और उनकी संपत्ति कुर्क की जाए।