वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
स्थानीय लोगों का दावा है कि दमकल के पहुंचने से पहले उन्होंने आग पर काबू पा लिया था। खबर मिलते ही मेयर फिरहाद हकीम मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों से बात की। पीड़ितों ने कहा कि आग में सब कुछ जलकर खाक हो गया। दस्तावेज तक जल गए।
महानगर के चेतला में लगी आग में तीन झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। घटना बुधवार सुबह करीब दस बजे चेतला लॉक गेट स्थित हनुमान मंदिर के पास स्थित बस्ती में घटी। सबसे पहले स्थानीय लोगों ने बस्ती की एक झोपड़ी से धुआं निकलते देखा।
धीरे-धीरे आग आसपास की दूसरी झोपड़ियों में फैल गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में आग बुझाने का काम शुरू किया। घटना की सूचना दमकल विभाग को भी दी गई। खबर मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां एक-एक कर मौके पर पहुंची।
स्थानीय लोगों का दावा है कि दमकल के पहुंचने से पहले उन्होंने आग पर काबू पा लिया था। खबर मिलते ही मेयर फिरहाद हकीम मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों से बात की। पीड़ितों ने कहा कि आग में सब कुछ जलकर खाक हो गया। दस्तावेज तक जल गए।
फिरहाद हकीम ने कहा कि तीन घर जल गए हैं। स्थानीय युवकों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। उन्होंने पीड़ितों के साथ खड़े होने का आश्वासन दिया। मेयर ने कहा कि जितना नुकसान होगा नगर निगम देखेगी और पूरा सहयोग किया जाएगा। वहीं, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग कैसे लगी। दमकल अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।