Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

योगी बोले- चेन स्नेचिंग की घटनाओं को रोकें, बढ़ाएं पुलिस पेट्रोलिंग

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में चेन स्नेचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाएं। गली-मोहल्ले तक गश्त बढ़ाकर बदमाशों पर सख्ती बरतें।

16 Feb 2023

योगी बोले- चेन स्नेचिंग की घटनाओं को रोकें, बढ़ाएं पुलिस पेट्रोलिंग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस प्रशासन चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने को मुस्तैद रहे। इसके लिए पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। किसी भी कीमत पर इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। गली-मोहल्ले तक गश्त बढ़ाकर आपराधिक तत्वों पर सख्ती बरती जाए।

दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री बुधवार की शाम गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की उपासना के विशेष पर्व महाशिवरात्रि पर गांव-गांव तक के शिवालयों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में सभी शिवालयों पर लोगों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। साथ ही प्रशासन इन सभी जगहों पर साफ सफाई के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करे।

जनपद में निर्माणाधीन विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सभी प्रोजेक्ट तय समयावधि में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किए जाएं। किसी भी स्तर पर कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर से पैडलेगंज सिक्सलेन फ्लाईओवर, इसमें जुड़ने वाले देवरिया बाईपास फोरलेन फ्लाईओवर, खजांची चौराहा फोरलेन फ्लाईओवर, देवरिया बाईपास फोरलेन चौड़ीकरण, नौकायन से देवरिया बाईपास फोरलेन, भटहट-बांसस्थान फोरलेन के निर्माण कार्य में अब तक की प्रगति की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने अटल आवसीय विद्यालय, सैनिक पेंशन व आयुष विश्वविद्यालय की प्रगति की भी समीक्षा की। कहा कि आयुष विश्वविद्यालय व सैनिक स्कूल के काम समय सीमा में पूर्ण करा लिए जाएं। निर्देशित किया कि अटल आवासीय विद्यालय में नए सत्र से पठन पाठन प्रारंभ होना है, इसके लिए सभी औपचारिकताओं को शीघ्रता से पूरा कर लिया जाए।

एडीजी जोन अखिल कुमार, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम कृष्णा करुणेश, आइजी रेंज जे रविन्दर गौड, एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त अविनाश सिंह, जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई आिद रहे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News