Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पलामू में हिंसा के बाद हालात सामान्य, 1000 पुलिसकर्मी तैनात

पांकी की घटना पर पुलिस मुख्यालय की नजर है और लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

16 Feb 2023

पलामू में हिंसा के बाद हालात सामान्य, 1000 पुलिसकर्मी तैनात

मेदिनीनगर। जिले के पांकी में दो पक्षों में हिंसक झड़प के बाद स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि बुधवार देर रात भी एक घर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस व प्रशासनिक तत्परता से इस पर काबू पा लिया गया।

इधर, पांकी की घटना पर पुलिस मुख्यालय की नजर है और लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। पुलिस व प्रशासनिक टीम ने बुधवार देर रात तक पांकी इलाके में पेट्रोलिंग की है। पुलिस की टीम एक-एक इलाके पर नजर बनाए हुए है, धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पलामू के पूर्व एसपी सह सीनियर आईपीएस इंद्रजीत महथा को हालात को देखते हुए पलामू में तैनात किया गया है। इंद्रजीत महथा पलामू पहुंच गए हैं। वहीं, मौके पर पलामू जोन के आईजी राजकुमार लकड़ा, डीसी ए दोड्डे, एसपी चंदन कुमार सिन्हा समेत कई अधिकारी मौके पर कैम्प कर रहे थे। पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि पलामू के पांकी की घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जिनकी दुकानें और घर जली है उनसे नुकसान के बारे में पूछा जा रहा है। पूरे इलाके में निषेधाज्ञा लागू है। घटना में जख्मी पुलिस कर्मियों की हालात सामान्य है और वे अपनी ड्यूटी पर लौट चुके हैं। पांकी के इलाके में 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। गुरुवार को बाजार और इलाके के स्कूल भी बंद हैं। हिंसा को देखते हुए पांकी इलाके में आने-जाने वाले लोगों पर निगरानी रखी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि पांकी में महाशिवरात्रि पर बने तोरण द्वार विवाद में दो गुट बुधवार को आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ। बीच बचाव करने गए पुलिस के कई जवान जख्मी हो गए। इसके बाद देर शाम 15 और 16 फरवरी को पलामू में इंटरनेट सेवा ठप रखने का आदेश जारी किया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News