Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

स्वरा भास्कर ने की सपा नेता फहद अहमद से शादी

वालीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर और समाजवादी पार्टी (सपा) नेता फहद अहमद शादी के बंधन में बंध गए हैं। यह जानकारी स्वयं स्वरा भास्कर ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर वीडियो शेयर कर दी है।

16 Feb 2023

स्वरा भास्कर ने की सपा नेता फहद अहमद से शादी

मुंबई। वालीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर और समाजवादी पार्टी (सपा) नेता फहद अहमद शादी के बंधन में बंध गए हैं। यह जानकारी स्वयं स्वरा भास्कर ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर वीडियो शेयर कर दी है।

देश में सामाजिक और राजनीतिक मामलों पर अपने बेबाक रुख और बेबाक राय के चलते लगातार सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपने फैंस को एक नया झटका दिया है। बेशक यह सदमा उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा है।

इस शादी की जानकारी खुद स्वरा ने ट्वीट कर दी है। अंग्रेजी भाषा में किए गए इस ट्वीट का भाव कुछ इस तरह है, "कभी-कभी आप किसी ऐसी चीज के लिए दूर-दूर तक खोज करते हैं जो आपके ठीक बगल में थी। हम प्यार की तलाश में थे लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली। और फिर हमने एक दूसरे को पाया! मेरे दिल में आपका स्वागत है फहद जिरार अहमद, यह अराजक है लेकिन यह तुम्हारा है!"

फहद अहमद ने स्वरा भास्कर के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है, " मुझे कभी नहीं पता था कि अराजकता इतनी खूबसूरत भी हो सकती है। मेरा हाथ थामने के लिए शुक्रिया, प्यार।"

स्वरा ने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो में फहद के साथ खिलखिलाते प्यार की यादों का कोलाज पेश किया है। दोनों के साथ-साथ किए गए मूवमेंट, साथ बिताए पल, दोनों के सहज भाषण, इन सब पलों को यह वीडियो अपने में समेटे हुए है।

फहद समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने पिछले साल ही सपा ज्वाइन की थी। दोनों की मुलाकात 2020 में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई थी। इस आंदोलन में दोनों ने साथ में पहली सेल्फी ली। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, हमने 6 जनवरी, 2023 को विशेष विवाह अधिनियम के तहत अदालत में विवाह का रजिस्ट्रेशन कराया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News