Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दक्षिण 24 परगना में नाबालिग से गैंगरेप, दो गिरफ्तार

मेले से घर लौट रही एक नाबालिग लड़की के साथ गुरुवार शाम कथित तौर पर गैंगरेप किया गया। 

17 Feb 2023

दक्षिण 24 परगना में नाबालिग से गैंगरेप, दो गिरफ्तार

दक्षिण 24 परगना। मेले से घर लौट रही एक नाबालिग लड़की के साथ गुरुवार शाम कथित तौर पर गैंगरेप किया गया। चौंकाने वाली घटना पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के कुलतली गांव की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार नाबालिग के परिजनों की शिकायत के आधार पर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

पीड़िता के परिवार ने उनके लिए सख्त से सख्त सजा की मांग की। प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय नाबालिग गुरुवार की शाम अकेले स्थानीय मेले में गई थी। आरोप है कि लौटते समय दो लोग उसे जबरन जंगल में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपित नाबालिग को सड़क पर फेंक कर फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने नाबालिग बच्ची को सड़क पर पड़ा देखा तो घर पहुंचा गए। बाद में नाबालिग लड़की ने परिजनों को आपबीती सुनाई जिसके बाद नाबालिग के परिजनों ने कुलतली थाने में आरोपितों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उन्हें रात में ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक नाबालिग है।

पीड़िता की मां ने कहा, ''आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मैं चाहती हूं कि उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले।" पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलते ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News