Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

बेगूसराय में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या

मृतिका बलिया थाना क्षेत्र के बरबीघी निवासी प्रशांत कुमार पोद्दार की पत्नी मोना कुमारी थी।

17 Feb 2023

बेगूसराय में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में पुलिस प्रशासन की लाख कड़ाई के बावजूद गोलीबारी का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को भी दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना बखरी-खगड़िया मुख्य पथ के जोकियाही पुल के समीप की है। मृतिका बलिया थाना क्षेत्र के बरबीघी निवासी प्रशांत कुमार पोद्दार की पत्नी मोना कुमारी थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई तथा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि प्रशांत कुमार पोद्दार अपने पत्नी मोना कुमारी एवं चार वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार के साथ शुक्रवार को बुलेट मोटरसाइकिल से बाबा हरीगिरी धाम गढ़पुरा पूजा-अर्चना करने जा रहा था। इसी बीच बगरस से आगे बढ़ते ही जोकियाही पुल के समीप मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने ओवरटेक कर उसे रोका और लूटपाट करने की कोशिश की।

इसका विरोध करते हुए प्रशांत ने जब हल्ला किया तो आसपास के लोग दौड़े। इसी बीच अपराधी मोना कुमारी के सिर में गोली मारकर फरार हो गए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। भागने के दौरान अपराधियों ने महिला के हाथ से मोबाइल भी ले लिया। बताया जा रहा है कि प्रशांत अपने रिश्तेदार डॉ. प्रभात कुमार के खगड़िया में स्थित जीवन केयर हॉस्पिटल में काम करता था। वह दिल्ली निवासी अपने पत्नी और पुत्र के साथ वहीं रहता था।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जिला पार्षद अमित कुमार देव सहित बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलते ही बखरी डीएसपी चंदन कुमार एवं थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस लूटपाट या हत्या के अन्य कारण के सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। उसके बाद ही मामले का खुलासा होगा।

एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही बखरी डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। घटना में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News