घायलों की पहचान अरुण कुमार ( 30 ), नेहा कुमारी (25 ), सोनू यादव (27 ), विकास कुमार (35) के रूप में हुई है।
कोडरमा। कोडरमा घाटी में रविवार की सुबह करीब सात बजे एक स्कॉर्पियो 40 फीट खाई में गिरकर पलट गई। घटना में स्कॉर्पियो पर सवार चार लोग घायल हो गए।
घायलों की पहचान अरुण कुमार ( 30 ), नेहा कुमारी (25 ), सोनू यादव (27 ), विकास कुमार (35) के रूप में हुई है। सभी कानी बाजार हजारीबाग के रहने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में सवार होकर मुंगेर से हजारीबाग जाने के दौरान कोडरमा घाटी में एक के ट्रक चकमा देने से स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खाई में गिरकर पलट गयी। इससे गाड़ी पर सवार चार लोग घायल हो गए। इसकी सूचना कोडरमा पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने पहुंचकर खाई में गिरे स्कॉर्पियो पर सवार सभी घायलों को कोडरमा सदर अस्पताल लाया, जहां सभी का इलाज चल रहा है।