Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

लोहरदगा में हाथी ने तीन लोगों को कुचलकर मार डाला

हाथी आने के बाद हुई घटना से प्रभावित गांव एवं आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

20 Feb 2023

लोहरदगा में हाथी ने तीन लोगों को कुचलकर मार डाला

लोहरदगा। लोहरदगा जिले के भंडरा लड़ाई टंगरा गांव में सोमवार को समूह से बिछड़े हाथी ने तीन लोगों को कुचलकर मार डाला। इसमें लालमन महतो (60) ,नेहा कुमारी और (18) झालो उरांव (27) की मौत हो गई।

हाथी आने के बाद हुई घटना से प्रभावित गांव एवं आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस घटना के बाद हाथी गांव के बगल में स्थित झाड़ी नुमा पतरा में रुका हुआ है। घटना के बाद आसपास के गांव के लोग भारी संख्या में जमा हो गए हैं।भंडारा बी डी ओ, सीओ, थाना प्रभारी गौतम कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हुए हैं। वन विभाग के कर्मी किशोर नंद कुमार के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

घटनास्थल पर वन विभाग के कर्मी किशोर नंद कुमार ने कहा कि फिलहाल में हाथी बहुत गुस्सा में है।इसे कहीं ले जाने या भगाने का कोशिश नहीं किया जा सकता है।कहीं भगा कर ले जाने के प्रयास के क्रम में और भी घटना होने की संभावना बनती है। ऐसी परिस्थिति में शाम तक इसे यथावत रहने दिया जाएगा। शाम के बाद रात में हाथी को जंगल की ओर ले जाने का प्रयास किया जाएगा।

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि हाथी अहले सुबह करीब पांच बजे के आसपास गांव में पहुंचा। सुबह में कुहासा होने के कारण विजिबिलिटी कम थी, जिसके कारण हाथी लोगों को नजर नहीं आ रहा था। हाथी द्वारा लोगों को कुचले जाने के क्रम में हाथी के चिघाड़ने की आवाज को समझ पाते तब तक हाथी तीन लोगों को मौत के घाट उतार चुका था। सुबह में गांव के लोग नित्य क्रिया के लिए घरों से बाहर निकले थे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News