Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

सेल्फी के लिए सोनू निगम से धक्का-मुक्की, महिला मैनेजर से बदतमीजी

सोनू निगम ने चेंबूर थाने में FIR दर्ज करा दी है। ये पूरा विवाद एक सेल्फी से जुड़ा है।

21 Feb 2023

सेल्फी के लिए सोनू निगम से धक्का-मुक्की, महिला मैनेजर से बदतमीजी

मुंबई में बीती रात सिंगर सोनू निगम के साथ धक्का-मुक्की हुई। इस पूरी घटना में उनके करीबी रब्बानी खान को चोट आई है। धक्का मुक्की का आरोप शिवसेना उद्धव गुट के विधायक के बेटे पर है। जिसके खिलाफ सोनू निगम ने चेंबूर थाने में FIR दर्ज करा दी है। ये पूरा विवाद एक सेल्फी से जुड़ा है।

मुंबई के चेंबूर में लाइव परफॉर्मेंस के बाद जैसे ही सोनू निगम बाहर निकले। तभी सीढ़ी से उतरते वक्त ये घटना घटित हुई। इस पूरे मामले पर सोनू निगम का रिएक्शन भी आया है। मीडिया से बातचीत में सोनू ने बताया कि कोई हाथापाई नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि मैंने शिकायत दर्ज कराई है वो इसलिए क्योंकि लोगों को थोड़ा सोचना चाहिए कि जब किसी को आप जबरदस्ती फोटो-सेल्फी के लिए कहते हो। फिर उसके बाद एरोगेंस, धक्का मुक्की। ये सब होता है।

बताया जा रहा है की सोनू निगम 20 फरवरी को एमएलए प्रकाश फटेरपेकर द्वारा आयोजित चेंबूर फेस्टिवल के फिनाले में परफॉर्म कर रहे थे। इसी बीच एमएलए का बेटा स्वप्निल फटेरपेकर सोनू की मैनेजर सायरा संग बदतमीजी करते हुए कहने लगा कि वे स्टेज से हट जाएं। जब सोनू परफॉर्म कर स्टेज से नीचे आ रहे थे, तो एमएलए के बेटे ने सेल्फी के लिए कहा। सोनू ने इसके लिए मना किया। स्वप्निल फटेरपेकर ने गुस्से में पहले सोनू निगम के बॉडीगार्ड हरि को धक्का दिया फिर सोनू को धक्का मारा।

इस इवेंट में सोनू निगम के उस्ताद के बेटे रब्बानी खान भी मौजूद थे। इस धक्का मुक्की में वे स्टेज से नीचे गिर गए। जिससे उन्हें काफी चोट आई। उन्हें फौरन चेंबूर के जेन (zen) अस्पताल ले जाया गया। राहत की बात ये है कि सोनू निगम को कोई इंजरी नहीं हुई है। वे सुरक्षित हैं।

चेंबूर पुलिस स्टेशन में ये केस दर्ज हुआ है। मुंबई पुलिस के डीसीपी हेमराज राजपूत ने कहा कि सोनू निगम की शिकायत के बाद स्वप्निल फटेरपेकर के खिलाफ IPC की धारा 341, 337, 323 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News