प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान
यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट आज पेश करेगी। लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए सरकार बजट में कुछ महत्वपूर्ण घोषणा भी कर सकती है। वहीं 9.30 बजे मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर होने वाली कैबिनेट बैठक में बजट को मंजूरी दी जाएगी।
योगी सरकार आज विधानमंडल में वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सुबह 11 बजे विधान सभा में बजट प्रस्तुत करेंगे। गुरुवार सुबह 9.30 बजे मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर होने वाली कैबिनेट बैठक में बजट को मंजूरी दी गयी।
योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह दूसरा बजट होगा। अगले वित्तीय वर्ष के बजट का अनुमानित आकार लगभग सात लाख करोड़ रुपये हो सकता है। राज्य सरकार का पिछले वर्ष का मूल बजट 6.15 लाख करोड़ रुपये और अनुपूरक बजट 33,769 करोड़ रुपये का था।
लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए सरकार बजट में कुछ महत्वपूर्ण घोषणा भी कर सकती है। इसके साथ ही बजट में युवाओं के लिए कई घोषणाएं हो सकती हैं। रोजगार की संभावनाएं बढ़ाने के उद्देश्य से डिप्लोमा और स्नातक डिग्रीधारकों के लिए मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना का एलान हो सकता है।