वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
प्रेसीडेंसी जेल अधिकारियों के मुताबिक, घटना बीते शनिवार की है। पार्थ जेल की कोठरी के बगल में लॉन में टहलने गए थे। अचानक वह अपने सेल की ओर जा रहे थे लेकिन उस सेल में पहुंचने से पहले ही पार्थ सेल नंबर सात के सामने गिर पड़े थे।
पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को प्रेसिडेंसी सेंट्रल जेल में चोट लग गई है। उन्हें रक्त गिरने के बाद इलाज के लिए एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया है। प्रेसीडेंसी जेल अधिकारियों के मुताबिक, पार्थ के होंठ पर चोट आई है।
प्रेसीडेंसी जेल अधिकारियों के मुताबिक, घटना बीते शनिवार की है। पार्थ जेल की कोठरी के बगल में लॉन में टहलने गए थे। अचानक वह अपने सेल की ओर जा रहे थे लेकिन उस सेल में पहुंचने से पहले ही पार्थ सेल नंबर सात के सामने गिर पड़े थे।
उनके होठों पर चोट लगी थी। इसके अलावा उनके हाथ में भी चोट लगने की खबर है। जेल में उनका इलाज चल रहा था। बाद में मंगलवार शाम पार्थ को एसएसकेएम ले जाया गया है। लेकिन फिलहाल पार्थ की हालत स्थिर बताई जा रही है।
पार्थ को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले साल जुलाई में गिरफ्तार किया था। उस समय वह तृणमूल के महासचिव और उद्योग, आईटी और परिषदों के राज्य मंत्री थे। उसके बाद से वह लगातार जेल में हैं।