Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नगालैंड में विकास और विश्वास की लहरः प्रधानमंत्री

उन्होंने कहा यहां की भाजपा और एनडीपीपी सरकार प्रदेश के लोगों के हित में काम कर रही है। इसलिए उसे इतना समर्थन हासिल है।

24 Feb 2023

नगालैंड में विकास और विश्वास की लहरः प्रधानमंत्री

काहिमा (नगालैंड)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (शुक्रवार) दीमापुर के चुमुकेदिमा में चुनाव रैली में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा वह नगालैंड की सांस्कृतिक विविधता से शुरू से प्रभावित हैं। आज नगालैंड में विकास और विश्वास की लहर चल रही है।

उन्होंने कहा यहां की भाजपा और एनडीपीपी सरकार प्रदेश के लोगों के हित में काम कर रही है। इसलिए उसे इतना समर्थन हासिल है। प्रधानमंत्री ने कहा सरकार नॉर्थ ईस्ट के तेज विकास के लिए संकल्पित है। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रदेश में फिर भाजपा-एनडीपीपी गठबंधन की सरकार बनेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा लंबे समय तक कांग्रेस ने नगालैंड की सरकार को दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से चलाया। दिल्ली से लेकर दीमापुर तक परिवारवाद को ही प्राथमिकता दी गई। हमारी सरकार ने पूरे नॉर्थ-ईस्ट के लिए दिल्ली की सरकार की सोच को ही बदल दिया है। कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट को एटीएम माना हुआ था। सरकार का पैसा जनता तक नहीं, बल्कि भ्रष्ट पार्टियों की तिजोरी में पहुंचता था।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आज नगालैंड के हजारों परिवारों को मुफ्त राशन दे रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि हम पूर्वोत्तर के आठ राज्यों को कांग्रेस की तरह एटीएम नहीं बल्कि 'अष्ट लक्ष्मी' मानते हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News