वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
बिष्णु दास कल यानी गुरूवार अपने बेटे को बाइक से परीक्षा केंद्र ले जा रहे थे। तभी हाथी ने उन पर हमला कर दिया था। जिससे माध्यमिक का परीक्षार्थी अर्जुन कुमार दास की हाथी के हमले में मौत हो गई थी।
हाथी के हमले में मारे गए मंतादारी ग्राम पंचायत के महाराज घाट निवासी एवं माध्यमिक परीक्षार्थी के परिवार को शुक्रवार को राज्य सरकार तरफ से पांच लखा लाख रुपये का चेक सौंपा गया।
जलपाईगुड़ी की जिलाधिकारी मौमिता गोदारा बसु, राजगंज के विधायक खगेश्वर राय ने आज पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर मृतक अर्जुन कुमार दास के पिता विष्णु दास को पांच लाख का चेक सौंपा।
उल्लेखनीय है कि राजगंज प्रखंड के मंतादारी ग्राम पंचायत के महाराज घाट निवासी बिष्णु दास कल यानी गुरूवार अपने बेटे को बाइक से परीक्षा केंद्र ले जा रहे थे। तभी हाथी ने उन पर हमला कर दिया था। जिससे माध्यमिक का परीक्षार्थी अर्जुन कुमार दास की हाथी के हमले में मौत हो गई थी।
इस अवसर पर सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर अखिलेश कुमार चतुर्वेदी, अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक उज्जल घोष, बेलाकोबा रेंजर संजय दत्त, राजगंज बीडीओ पंकज कोनार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।