Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक के जुलूस में फायरिंग और बमबाजी, गाड़ी में तोड़फोड़

किसी भी तरह की बड़ी गड़बड़ी न हो इसके लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

25 Feb 2023

केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक के जुलूस में फायरिंग और बमबाजी, गाड़ी में तोड़फोड़

 पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक के जुलूस में जमकर हंगामा हुआ है. शनिवार दोपहर बुरिरहाट इलाके में उनके जनसंपर्क कार्यक्रम में फायरिंग और बमबाजी हुई थी. आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगाये गये हैं. हालांकि केंद्रीय मंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं. शुरुआती हंगामे के बाद उन्होंने मार्च भी किया. लेकिन पूर्व घोषित कार्यक्रम के इर्द-गिर्द पुलिस और सीआईएसएफ के सुरक्षा घेरे को कैसे तोड़ा गया. इस पर सवाल उठ रहे हैं. किसी भी तरह की बड़ी गड़बड़ी न हो इसके लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

स्थानीय सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री निशीथ प्रमाणिक का शनिवार को दिनहाटा के बुरिरहाट इलाके में जनसंपर्क कार्यक्रम था और तृणमूल  द्वारा यह निर्णय लिया गया कि जब निशीथ क्षेत्र में आएंगे तो उन्हें काला झंडा दिखाया जाएगा.

हालांकि, जैसा कि पहले घोषणा की गई थी केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस, सीआईएसएफ को क्षेत्र में तैनात किया गया था. हालाँकि, संघर्ष को टाला नहीं जा सका. आरोप है कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने निशीथ प्रमाणिक के काफिले को रोका और काले झंडे दिखाए और नारेबाजी की. कथित तौर पर पत्थर भी फेंके गए. मामला गरमा गया. पुलिस ने तृणमूल समर्थकों को वहां से हटाने का प्रयास किया. ऐसे समय में अचानक आबादी वाले इलाके में गोलियों की आवाज सुनाई देनी लगी. बमबाजी होने लगी. इस घटना को तृणमूल-भाजपा के बीच टकराव का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चला है कि गोली लगने से या बम से कोई घायल हुआ है.

निशिथ प्रमाणिक ने कहा कि तृणमूल के लोगों ने हमला कर दिया. उन्होंने कहा कि बंगाल में भयानक स्थिति चल रही है. बमबारी की जा रही है. विरोधी दलों को जनतांत्रिक अधिकार से वंचित किया जा रहा है. उन्होंने कहा, “बंगाल अब दुष्टों का साम्राज्य बन गया है. जिस तरह से बदमाश हमला कर रहे हैं. वह कभी भी सामान्य राजनीतिक माहौल नहीं हो सकता.” निशीथ का अपने काफिले पर हमले से पर कहा, ”बंगाल के लोग, देखो क्या चल रहा है.” बता दें कि कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री के घर का टीएमसी समर्थकों ने घेराव किया था. इसे लेकर कूचबिहार में काफी तनाव हुआ था.

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News