Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

राहुल गांधी बोले- मेरे पास घर तक नहीं, रायपुर में सुनाई कहानी

राहुल ने कहा कि मैं 52 साल का हो गया, लेकिन आज भी मेरे पास अपना घर नहीं है। यह बताने के लिए उन्होंने एक पुरानी घटना का सहारा लिया। राहुल ने कहा, '1977 की बात है। मैं छोटा था। देश में चुनाव होने वाले थे। घर पहुंचा तो अजीब माहौल था। मैं ने मां से पूछा तो बोली कि हम घर छोड़ रहे हैं।'

26 Feb 2023

राहुल गांधी बोले- मेरे पास घर तक नहीं, रायपुर में सुनाई कहानी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के महाधिवेशन को संबोधित करते हुए इमोशनल कार्ड खेल दिया। उन्होंने 1977 का एक किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर उनकी मां सोनिया गांधी भी भावुक हो गईं। राहुल ने कहा कि मैं 52 साल का हो गया, लेकिन आज भी मेरे पास अपना घर नहीं है। यह बताने के लिए उन्होंने एक पुरानी घटना का सहारा लिया। राहुल ने कहा, '1977 की बात है। मैं छोटा था। देश में चुनाव होने वाले थे। घर पहुंचा तो अजीब माहौल था। मैं ने मां से पूछा तो बोली कि हम घर छोड़ रहे हैं।'

राहुल ने आगे कहा, 'तब तक मैं यह सोचता था कि यह घर हमारा है। मैंने घर छोड़ने का कारण पूछा तो मां ने मुझे पहली बार बताया कि यह घर हमारा नहीं है। यह सरकार का घर है। हमें यहां से जाना होगा। मैंने पूछा कहां जाना है तो उन्होंने कहा कि यह मुझे नहीं मालूम। आज 52 साल हो गए। आज भी हमारे पास अपना घर नहीं है।'

राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि अडाणी समूह से जुड़े मामले की सच्चाई सामने आने तक उनकी पार्टी सवाल पूछती रहेगी। उन्होंने पार्टी के 85वें अधिवेशन में संबोधन के दौरान आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति गौतम अडाणी एक ही हैं। राहुल गांधी ने भविष्य में "भारत जोड़ो यात्रा'' की तरह के किसी अन्य कार्यक्रम का संकेत देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे "तपस्या" का कार्यक्रम बनाएं, उसमें सभी लोग शामिल होंगे। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि कांग्रेस के लोग सत्याग्रही हैं, जबकि भाजपा-आरएसएस के लोग "सत्ताग्रही" हैं।

राहुल गांधी ने अडाणी मामले का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि अडाणी और मोदी एक ही हैं और पूरा धन एक ही व्यक्ति के पास जा रहा है। उन्होंने कहा, "संसद की कार्यवाही से हमारी बातों को हटा दिया गया..हम सवाल पूछते रहेंगे। हम एक बार नहीं, हजार बार सवाल पूछेंगे। जब तक अडाणी जी की सच्चाई नहीं सामने आएगी तब तक सवाल पूछते रहेंगे।'' 

राहुल गांधी ने महाधिवेशन में कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने श्रीनगर में भाजपा के महज 15-20 लोगों के साथ तिरंगा फहराया था, लेकिन हमने कश्मीर के लाखों युवाओं के जरिये तिरंगा फहराया। उन्होंने चीन के संदर्भ में विदेश मंत्री एस. जयशंकर के एक बयान का हवाला देते हुए कहा, ''जो आपसे कमजोर है उससे ही लड़ोगे तो इसे कायरता कहा जाता है, यह राष्ट्रवाद नहीं है।'' 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News