Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ऑस्ट्रेलिया ने जीता महिला टी20 विश्व कप, छठवीं बार बनी वर्ल्ड चैंपियन

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 156 रन बनाए थे, इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम लौरा वोल्वार्ड्ट की अर्धशतकीय पारी के बावजूद 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी। 

26 Feb 2023

ऑस्ट्रेलिया ने जीता महिला टी20 विश्व कप, छठवीं बार बनी वर्ल्ड चैंपियन

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को महिला टी20 विश्व कप फाइनल में रविवार को 19 रन से हरा दिया। खिताबी मुकाबला जीतने के साथ ऑस्ट्रेलिया लगातार तीसरी बार महिला टी20 विश्व कप चैंपियन बनीं, जबकि लगातार सातवीं बार फाइनल में पहुंचने के बाद टीम छठवीं बार ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही। ऑस्ट्रेलिया के अलावा इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने एक-एक बार खिताब अपने नाम किए हैं। 

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 156 रन बनाए थे, इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम लौरा वोल्वार्ड्ट की अर्धशतकीय पारी के बावजूद 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया के लिए गार्डनर, स्कट, ब्राउन, जेस ने एक-एक विकेट लिए। 

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मेग लेनिंग ने फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह विकेट पर 156 रन बनाए। मूनी ने 53 गेंद में नौ चौकों और एक छक्के से नाबाद 74 रन की पारी खेलने के अलावा एलिसा हीली (18) के साथ पहले विकेट के लिए 36 और एशलेग गार्डनर (29) के साथ दूसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी की।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से शब्निम इस्माइल ने 26 जबकि मारिजेन  कैप ने 35 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लेनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। एलिसा और मूनी की जोड़ी ने इसके बाद टीम को सतर्क शुरुआत दिलाई। मूनी ने धीमी शुरुआत की लेकिन एलिसा लय में दिखी। उन्होंने नोनकुलुलेको मलाबा की दूसरी ही गेंद पर चौके से खाता खोला और फिर इस्माइल और कैप पर भी चौके मारे।

एलिसा हालांकि कैप की उछाल लेती गेंद को कवर्स में नेदिन डि क्लर्क के हाथों में खेल बैठीं। मूनी और एशलेग ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया। एशलेग ने मलाबा पर लगातार दो चौकों के साथ आठवें ओवर में टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया। उन्होंने डि क्लर्क पर भी लगातार दो छक्के मारे लेकिन क्लो ट्रायोन की गेंद पर विरोधी कप्तान सुने लुस को कैच दे बैठीं। उन्होंने 21 गेंद का सामना करते हुए दो चौके और दो छक्के मारे।

सलामी बल्लेबाज मूनी ने एक छोर संभाले रखा और बीच-बीच में कुछ आकर्षक शॉट खेले। उन्होंने डि क्लर्क पर लगातार दो चौके मारे। ग्रेस हैरिस (10) ने ट्रायोन पर चौके के साथ 14वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के रनों का शतक पूरा किया लेकिन अगले ओवर में मलाबा ने उन्हें बोल्ड कर दिया।

ऑस्ट्रेलिया को अंतिम ओवरों में रन गति में इजाफा करने के लिए जूझना पड़ा। कप्तान मेग लेनिंग 11 गेंद में 10 रन बनाने के बाद कैप की गेंद पर ट्रायोन को कैच दे बैठीं। मूनी ने कैप पर चौके साथ 44 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अंतिम ओवर में इस्माइल की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका जड़ा। इस्माइल ने हालांकि एलिस पैरी (07) और जॉर्जिया वेयरहैम (00) को लगातार गेंदों पर आउट किया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News