Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार सगे भाइयों की मौत, एक गम्भीर

कमालगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। जबकि हादसे में एक लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।
 

27 Feb 2023

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार सगे भाइयों की मौत, एक गम्भीर

कमालगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। जबकि हादसे में एक लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।

थाना कमालगंज के ग्राम शेखपुर निवासी नरेंद्र कुशवाह के पुत्र निखिल (24) एवं नीतेश (18) सोमवार को बाइक से कमालगंज जा रहे थे। जैसे ही दोनों कमालगंज गल्ला मंडी के सामने से गुजर रहे थे, उसी समय कमालगंज की ओर से आई बाइक से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों भाई सड़क पर जा गिरे, इस बीच एक डंपर ने दोनों भाईयों को कुचल दिया और उनकी मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार युवक नितिन पाल रेलवे लाइन की ओर गिरने से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कमालगंज इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह ने मृत भाइयों के शवों को कमालगंज सीएचसी पहुंचाया। बेटों की मौत पर मां रेखा और परिवार के अन्य सदस्यों में मातम पसर गया। पुलिस ने दोनों भाइयों के पंचनामा की कार्यवाही शुरू कर दी।

वहीं ग्राम पेरी नवादा निवासी अखिलेश पाल के 19 वर्षीय घायल पुत्र नितिन को सीएचसी कमालगंज से लोहिया अस्पताल के लिए रेफर किया गया। निखिल की तीन माह पूर्व ही विवाह हुआ है। हादसे से पूर्व घायल नितिन आरपी डिग्री कॉलेज में परिवार की छात्रा को परीक्षा केंद्र पर छोड़कर फतेहगढ़ की ओर जा रहा था।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News