लालगंज थाना क्षेत्र के रामपुर वासिद अली गांव में शौचालय के गड्ढे में फिसलकर गिरे बालक की मौत हो गई।
लालगंज थाना क्षेत्र के रामपुर वासिद अली गांव में शौचालय के गड्ढे में फिसलकर गिरे बालक की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।
रामपुर वासित अली ग्राम पंचायत के प्रधान हफीज अहमद का तीन वर्षीय पौत्र असद पुत्र रिजवान सोमवार की देर शाम घर के पीछे बच्चों के साथ खेल रहा था। वहां बने शौचालय के गड्ढे में खेलते-खेलते उसका पैर फिसल गया और वह गड्ढे में गिर गया। जब तक परिजनों को जानकारी होती तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।