Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिहार बजट 2023-24: मई तक जातीय जनगणना, 10 लाख रोजगार

वित्तमंत्री विजय चौधरी ने साल 2023-24 के लिए बिहार विधानसभा में बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में तीन गुना हुआ बिहार का बजट आकार। विकास दर के मामले में बिहार देश में तीसरे स्थान पर।

28 Feb 2023

बिहार बजट 2023-24: मई तक जातीय जनगणना, 10 लाख रोजगार

बिहार बजट 2023-24 लाइव अपडेट:

  • तलाकशुदा अल्पसंख्यक महिलाओं को सहायता राशि: अल्पसंख्यक कल्याण योजना के तहत राज्य सरकार तलाकशुदा अल्पसंख्यक महिलाओं को सहायता राशि के तौर पर अब 25 हजार रुपये देगी। पहले यह 10 हजार रुपये थे: वित्त मंत्री विजय चौधरी

  • खादी मॉल बनाने की योजना: पूर्णिया व मुजफ्फरपुर में खादी मॉल बनाने की योजना है. वहीं कजरा-पिपरैती में सौर ऊर्जा प्लाट लगाने का प्रस्ताव: वित्तमंत्री विजय चौधरी

  • 10.45 लाख स्वयं सहायता समूहों का गठन: वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा- जीविका के अंतर्गत अबतक कुल 10.45 लाख स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया। एक करोड़ 30 लाख परिवारों की महिलाओं को इन समूहों से जोड़ा गया। 3. 62 अस्पतालों में दीदी की रसोई, अनुसूचित जाति/ जनजाति, आवासीय विद्यालयों एवं अन्य संस्थानों में 14 दीदी की रसोई का संचालन जीविका दीदियों द्वारा किया जा रहा। 

  • बिहार में नौकरियों का पिटारा: वित्तमंत्री विजय चौधरी ने बजट भाषण में कहा कि पुलिस विभाग में 75 हजार 543 पदों की मंजूरी मिली है। स्कूलों में 40506 प्रधान शिक्षकों की बहाली होगी। इंजीनियरिंग कॉलेज में 522 शिक्षक बहाल किए जाएंगे। कुल नौ जिलों में नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में टेली मेडिसिन सुविधा दी जा रही।

  • बीपीएससी से 49 हजार युवाओं को नौकरी देंगे: वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार में बेरोजगार युवाओं के लिए बीपीएससी के तहत 49 हजार नौकरियां निकाली जाएंगी। कहा कि 10 लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। साथ ही बिहार में इंजीनियरिंग विवि की स्थापन की जाएगी।

  • बिहार सरकार का नारा महिला सशक्तिकरण: वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि जीविका योजना के तहत महिलाओं को सामाजिक स्तर पर सशक्त किया जा रहा है। अभी तक कुल 10.45 लाख स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा चुका है। एक करोड़ 30 लाख परिवारों की महिलाओं को इन समूहों से जोड़ा गया है। 62 अस्पतालों में दीदी की रसोई, अनुसूचित जाति/ जनजाति, आवासीय विद्यालयों एवं अन्य संस्थानों में 14 दीदी की रसोई का संचालन जीविका दीदियों द्वारा किया जा रहा है।

  • नारी शक्ति और साइकिल योजना में खर्च का ब्यौरा: वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए नारी शक्ति योजना में 60 करोड़ रुपये खर्च करेगी। साथ ही साइकिल योजना के तहत प्रदेशभर में 50 करोड़ का खर्च किया जाएगा।

  • मई में पूरी होगी जातीय जनगणना: जातीय जनगणना पर विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार जातीय जनगणना करा रही है, जो इसी साल मई महीने में पूरी हो जाएगी।

  • हमारी नकल कर रही मोदी सरकारः वित्त मंत्री ने सदन में भाषण के दौरान कहा कि मोदी सरकार हमारी सरकार की योजनाओं को कॉपी करके नकल करती है। उन्होंने गिनाते हुए कहा कि हर घर बिजली योजना हमने 2016 में शुरू की, मोदी सरकार ने 2017 में। फिर हमने जल जीवन हरियाली योजना 2019 में शुरू की। मोदी सरकार ने यहां भी नकल की और हमारी देखा-देखी योजना देशभर में लागू कर दी। उनके भाषण के दौरान भाजपा विधायकों ने हंगामा भी किया। 

  • विजय चौधरी ने कहा कि बिहार से दो राज्य जो आगे हैं, उनका फासला काफी कम है, हमलोग अगर जोर लगाये तो नबंर एक पर पहुंच सकते हैं। कोरोना काल के बाद आर्थिक सेहत में आयी मजबूती, एक बार फिर दोहरे अंक में पहुंचा विकास दर। हमें विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए।
  • विकास दर में बिहार आगे: वित्तमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि 10 वर्षों में तीन गुना हुआ बिहार का बजट आकार। विकास दर के मामले में बिहार देश में तीसरे स्थान पर।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News