Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भारत की पहली पारी 109 पर सिमटी, मैथ्यू ने झटके 5 विकेट

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 109 रन बनाए हैं। भारत के लिए विराट कोहली ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैथ्यू ने 5, लायन ने 3 विकेट लिए, जबकि मर्फी को विराट का विकेट मिला।

01 Mar 2023

भारत की पहली पारी 109 पर सिमटी, मैथ्यू ने झटके 5 विकेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 109 रन बनाए हैं। भारत के लिए विराट कोहली ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैथ्यू ने 5, लायन ने 3 विकेट लिए, जबकि मर्फी को विराट का विकेट मिला।

पहले सेशन में भारत ने 7 विकेट खोकर 84 रन बनाए थे। लंच के बाद तीसरे ओवर में ही मैथ्यू ने अश्विन को कैच आउट करवाया। इसके बाद उमेश ने ताबड़तोड़ शॉट मारे और स्कोर 100 के पार पहुंचाया। उन्हें मैथ्यू ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। सिराज दो रन लेने के प्रयास में रन आउट हुए। 

इससे पहले भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारत ने मैच के पहले घंटे में ही अपने 5 विकेट गंवा दिए। मैथ्यू कुह्नमैन ने भारत के सलामी बल्लेबाजों रोहित शर्मा (12) और शुभमन गिल (21) को पवेलियन भेजा। इसके बाद नाथन लियोन ने चेतेश्वर पुजारा (1) और रविंद्र जडेजा (4) को आउट किया। मैथ्यू ने श्रेयस अय्यर को आउट करके भारत को 5वां झटका दिया। विराट कोहली ने एक छोर कुछ देर संभालकर रखा था लेकिन टॉड मर्फी ने उन्हें एलबीडब्ल्यू करके पवेलियन भेजा।

कोहली ने 52 गेंद में 22 रन बनाए। भरत को लियोन ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। लंच के बाद अश्विन आउट हुए। इसके बाद मैथ्यू ने उमेश को आउट करके अपना पांच विकेट हॉल पूरा किया। मोहम्मद सिराज रन आउट होकर पवेलियन लौटे। अक्षर पटेल 33 गेंद में 12 रन बनाकर नाबाद रहे। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News