Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

उमेश पाल हत्याकांड में अतीक के करीबियों के घर पर चला बुलडोजर

कसारी मसारी में जफर का मकान के ध्वस्तीकरण से पहले मकान से सामान निकाला जा रहा है। घर के आस-पास रैपिड एक्शन फोर्स ने घेर रखा है। सामान्य लोगों की आवाजाही रोक दी गई है।

01 Mar 2023

उमेश पाल हत्याकांड में अतीक के करीबियों के घर पर चला बुलडोजर

प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबियों पर कार्रवाई चल रही है। अतीक के करीबियों पर बुलडोजर चल रहा है। कसारी मसारी में जफर का मकान के ध्वस्तीकरण से पहले मकान से सामान निकाला जा रहा है। घर के आस-पास रैपिड एक्शन फोर्स ने घेर रखा है। सामान्य लोगों की आवाजाही रोक दी गई है। कार्रवाई से पहले मोहल्ले की बिजली सप्लाई काटी गई। घर से दो गन मिलने की सूचना है। घर से तलवार भी बरामद की गई है। जांच का विषय है कि कहीं गन का इस्तेमाल उमेश पाल की हत्या में तो नहीं किया गया? पीडीए के अफसर मौके पर हैं।

वहीं चकिया कसारी मसारी स्थित शाइस्ता परवीन के आवास पर पीडीए का बुलडोजर कार्रवाई कर रहा है। बताया जा रहा है। कि अतीक के आवास से जफर का घर 50 मीटर दूर है। जफर मूलत: बांदा का रहने वाला था। वहां से प्रयागराज आया और अतीक के साथ जुड़ गया। जफर पर आधा दर्जन मुकदमे हैं।

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने बुधवार को प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र के चकिया मोहल्ले में माफिया नेता अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के दो मंजिला मकान को गिराना शुरू कर दिया। पीडीए के अधिकारियों ने दावा किया कि मकान को अवैध रूप से बनाया गया था, इसलिए इसे गिराया जा रहा है।

बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह अधिवक्ता उमेश पाल की सनसनीखेज हत्या में नामजद आरोपी परवीन अपने पति और बेटों के साथ फिलहाल फरार है। सितंबर 2020 में अतीक अहमद के अपने घर, जो कि चकिया में भी स्थित था, को "अवैध रूप से निर्माण" करने के लिए ध्वस्त कर दिया गया था, जिसके बाद परवीन इस घर में शिफ्ट हो गई थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News