Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

फिल्म स्टार रणबीर कपूर ने की लखनऊ की तारीफ

 बाॅलीवुड फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म ’तू झूठी मैं मक्कार’ का प्रोमोशन करने लखनऊ आए थे।

02 Mar 2023

 फिल्म स्टार रणबीर कपूर ने की लखनऊ की तारीफ

देश की सबसे बड़ी और सबसे प्रीमियम सिनेमा प्रदर्शनी कंपनी पीवीआर लिमिटेड, आईनॉक्स लेजर लिमिटेड के साथ विलय के बाद, आज शहर के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल लुलु मॉल में सिनेमा हाल लॉन्च करने की घोषणा की। 11 स्क्रीन वाला यह सुपरप्लेक्स है। इस अवसर पर बाॅलीवुड फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म ’तू झूठी मैं मक्कार’ का प्रोमोशन करने आए थे।

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म के बारे में बात की। इसके अलावा उन्होंने बताया कि यह शहर हमें बहुत अच्छा लगा। यहां के लोग भी अच्छे हैं।

पीवीआर लिमिटेड के प्रबंध निदेश अजय बिजली ने बताया कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अमर शहीद पथ के बगल में स्थित इस 11-स्क्रीन सुपरप्लेक्स को समकालीन शैली में बनाया गया है, जो कि लक्जरी, ग्लैमर तथा समृद्धि को प्रतिबिंबित करता है। शहर के इस सबसे उन्नत सिनेमा हॉल में मल्टी-सेंसरी, 4डीएक्स फॉर्मेट, प्रीमियम लार्ज स्क्रीन फॉर्मेट, पीवीआर के लग्जरी फॉर्मेट के दो ऑडिटोरियम, साथ वाले 7 ऑडिटोरियम के साथ आखिरी पंक्ति का रिक्लाइनर भी शामिल हैं।

1841 दर्शकों के बैठने की क्षमता वाला यह सुपरप्लेक्स बेहतरीन सिनेमाई अहसास प्रदान करने वाले अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ थिएट्रिकल तकनीक से लैस है। इसमें लेजर प्रोजेक्टर शामिल हैं, जो अल्ट्रा-हाई रेजोल्यूशन, शार्प एवं ब्राइट इमेज, उन्नत डॉल्बी एटमॉस सराउंड साउंड और डिजिटल स्टीरियोस्कोपिक प्रोजेक्शन प्रदान करते हैं।

इसकी घोषणा करते हुए पीवीआर लिमिटेड के प्रबंध निदेश अजय बिजली ने कहा,हम लुलु समूह के साथ फिर से साझेदारी करके लखनऊ में अपने इस 11-स्क्रीन सुपरप्लेक्स के उद्घाटन सें बेहद खुश हैं, जो कि पीवीआर और आईनॉक्स के संयुक्त पोर्टफोलियो के तहत उत्तर की 100वीं प्रोपर्टीज है। देश में सर्वश्रेष्ठ सिनेमा प्रारूपों के कई विकल्पों की पेशकश करने वाले एक अग्रणी मल्टीप्लेक्स प्लेयर के रूप में है। उन्होंने कहा कि यह नया सिनेमा हॉल न केवल लखनऊ के लोगों के लिए, बल्कि आस-पास के नजदीकी शहरों तथा अंतरराष्ट्रीय आगंतुकों के लिए भी घर से बाहर के मनोरंजन का पसंदीदा स्थल बन जायेगा।

उन्होंने कहा कि भारत का हृदय कहा जाने वाला उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे, औद्योगिक गलियारों, अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों, शैक्षिक एवं चिकित्सा उत्कृष्टता के केंद्रों के अपने नेटवर्क के साथ देश की अर्थव्यवस्था के चालक के रूप में उभर रहा है। इस राज्य ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है और फिल्म उद्योग को कई प्रसिद्ध फिल्म निर्माता, निर्देशक, कलाकार, गीतकार, संगीतकार तथा कहानी वपटकथा लेखक दिए हैं। उत्तर प्रदेश उन फिल्मों के लिए एक आशाजनक गंतव्य भी है, जो विषय-संचालित सिनेमा पर जोर देता है।

शुभारंभ पर टिप्पणी करते हुए पीवीआर लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक संजीव कुमार बिजली ने कहा, हम भारत में सबसे ज्यादा आबादी तथा भारत में तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाले राज्यों में से एक उत्तर प्रदेश की राजधानी में अपनी इस सबसे बड़ी प्रोपर्टीज के शुभारंभ को लेकर वास्तव में बेहद उत्साहित हैं। सक्रिय प्रशासन द्वारा सहायता प्राप्त इस राज्य की अपार संभावनाओं का लाभ उठाते हुए यह मल्टीप्लेक्स के विस्तार के लिहाज से सबसे भरोसा पैदा करने वाले स्थलों में से एक को सामने रखता है। हम विश्व स्तरीय सिनेमा के साथ राज्य में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने को लेकर उत्साहित हैं।“

इस उद्घाटन के साथ विलय की गयी इकाई ने अपनी विकास की रफ्तार को मजबूती दी है तथा इस वित्तीय साल में 21 शहरों में 26 प्रोपर्टीज में 143 स्क्रीन की शुरुआत की है।

 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News