Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

झारखंड विधानसभा के मुख्य द्वार पर चौथे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन

विपक्ष के विधायकों ने भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री इस्तीफा दो, खदान लूटनेवाली सरकार इस्तीफा दो के नारे लगाए।

02 Mar 2023

झारखंड विधानसभा के मुख्य द्वार पर चौथे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन गुरुवार को भी विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। विपक्ष के विधायकों ने भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री इस्तीफा दो, खदान लूटनेवाली सरकार इस्तीफा दो के नारे लगाए।

विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड पहला राज्य है, जहां मुख्यमंत्री समेत उनके मंत्रिमंडल के कई मंत्री और अधिकारी भरष्टाचार में लिप्त हैं। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।बाउरी ने कहा कि झूठे वादों के बल पर सत्ता में आई यह सरकार जनता के कल्याण की जगह अपनी जेब भरने में लगी हुई है। नियोजन नीति का नहीं बनना, स्थानीय नीति पर जनता को गुमराह करना इस सरकार की नियति है।

विधायक अनंत ओझा ने कहा कि हेमन्त सरकार मुस्लिम तुष्टीकरण पर काम कर रही है। संथाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों के द्वारा लगातार कुकृत्य किये जा रहे हैं लेकिन ये सरकार उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि राज्य में असुरक्षा का माहौल है। डॉक्टर हड़ताल पर हैं। सरकार को इसकी सुध नहीं है। राज्य के युवा रोजगार के लिए तरस रहे हैं लेकिन यह सरकार न तो नियोजन नीति बना रही है और न ही स्थानीय नीति। ऐसी सरकार को एक मिनट भी गद्दी पर बने रहने का अधिकार नहीं है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News