Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राजस्थान के जुनैद एवं नासिर की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन

भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान निवासी जुनैद व नासिर का अपहरण कर उनकी हत्या किए जाने को लेकर गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया।

03 Mar 2023

राजस्थान के जुनैद एवं नासिर की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन

भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान निवासी जुनैद व नासिर का अपहरण कर उनकी हत्या किए जाने को लेकर गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया।

राठ तहसील परिसर में राजस्थान व हरियाणा सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि दिलाए जाने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम पवन प्रकाश पाठक को सौंपा।

ज्ञापन देने के दौरान भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष शरद चौधरी ने बताया कि राजस्थान के भरतपुर जिले के घाटमिका गांव से बीते माह की 16 फरवरी को अपहरण कर कथित गौ रक्षकों ने नासिर और जुनैद की निर्मम पिटाई कर उन्हें गाड़ी में डालकर हरियाणा के भिवानी इलाके में जिंदा जला दिया गया था।

बताया घटना में न तो अभी तक आरोपी गिरफ्तार हुए हैं और न ही सरकार ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा और राहत राशि प्रदान की है। उन्होंने सरकार पर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सांप्रदायिक कार्ड खेलने की साजिश करने का भी आरोप लगाया। कहा राजस्थान में दलितों आदिवासियों और मुस्लिम समाज के साथ लगातार हत्या बलात्कार और शोषण की घटनाएं सामने आ रही हैं।

राजस्थान सरकार मुआवजा और न्याय में भेदभाव कर रही है। हत्याकांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी व पीड़ित परिवारों को मुआवजा राशि दिलाए जाने की मांग की। इस दौरान बौद्ध भीम वर्मा, उमेश चौधरी, शरद चौधरी, कृष्ण कुमार, आशीष कुमार विनायक, अजय, आकाश, जयकरन, देवेंद्र, धर्मेंद्र कुमार बौद्ध , नरेंद्र चौधरी, व चन्द्रशेखर आजाद के अलावा अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News