Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

ट्रैफिक पुलिस की अवैध वसूली रोकने के लिए राज्यव्यापी निगरानी तंत्र बनेगा, तीन हेल्पलाइन नंबर होंगे जारी

अवैध कोयला, बालू, पत्थर और पशु परिवहन की शिकायत के लिए भी अलग हेल्पलाइन, छह नए क्षेत्रीय फोरेंसिक प्रयोगशालाएं स्थापित होंगी

23 Jul 2026

ट्रैफिक पुलिस की अवैध वसूली रोकने के लिए राज्यव्यापी निगरानी तंत्र बनेगा, तीन हेल्पलाइन नंबर होंगे जारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ट्रैफिक पुलिस की अवैध वसूली पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए राज्यभर में आधुनिक निगरानी तंत्र स्थापित करने का निर्देश दिया है। इसके लिए एक बड़ा नियंत्रण कक्ष बनाया जा रहा है और सड़क पर किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा अवैध रूप से धन मांगने की शिकायत दर्ज कराने के लिए गुरुवार को तीन समर्पित हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाएंगे।
विधानसभा में गृह विभाग के बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि यदि कहीं भी ट्रैफिक पुलिस अवैध वसूली करती दिखाई दे तो लोग तुरंत हेल्पलाइन पर सूचना दें। उन्होंने बताया कि बिना वैध दस्तावेज के कोयला, बालू, पत्थर, पशु और अन्य वस्तुओं के अवैध परिवहन की शिकायत दर्ज कराने के लिए भी अलग व्यवस्था की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की तर्ज पर अत्याधुनिक नियंत्रण कक्ष बनाया जा रहा है। इसके माध्यम से राज्य के किसी भी हिस्से में होने वाली अवैध वसूली की जानकारी तत्काल मुख्यालय तक पहुंच सकेगी। उन्होंने कहा कि फरक्का या कालियाचक जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में भी यदि कोई पुलिसकर्मी अवैध रूप से धन मांगता है तो उसकी सूचना तुरंत कोलकाता स्थित नियंत्रण कक्ष तक पहुंचेगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने गृह विभाग के बजट में पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि पुलिस के रिक्त पदों को चरणबद्ध तरीके से भरा जाएगा। साथ ही खड़गपुर, बैरकपुर, कल्याणी, मुर्शिदाबाद, सिंगुर और मालदा में छह नई क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। इससे आपराधिक मामलों की जांच में तेजी आएगी। मोबाइल फोरेंसिक इकाइयों की संख्या बढ़ाने और उन्हें आधुनिक बनाने की भी योजना है।
उन्होंने बताया कि घुसपैठ रोकने के लिए सीमा से लगे 12 जिलों के 319 गांवों को सीमा सुरक्षा बल की "आंख और कान" के रूप में विकसित किया जाएगा। झाड़ग्राम जिले में माओवादी गतिविधियों से निपटने के लिए विशेष पैकेज भी दिया जाएगा। राज्य की खुफिया व्यवस्था को राष्ट्रीय गुप्तचर ग्रिड से जोड़ने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस बल की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों का विस्तार किया जा रहा है। कुछ पुलिसकर्मियों को गुजरात के रक्षा विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है, जबकि असम में सीमा सुरक्षा बल के प्रशिक्षण संस्थान में भी पुलिसकर्मियों को भेजने की योजना है। तटीय पुलिस के प्रशिक्षण के लिए सीमा सुरक्षा बल के साथ समझौता किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में किसी भी घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने का समय कम करने के लिए भी नई कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तीन हेल्पलाइन नंबर होंगे जारी
अवैध कोयला, बालू, पत्थर और पशु परिवहन की शिकायत के लिए भी अलग हेल्पलाइन, छह नए क्षेत्रीय फोरेंसिक प्रयोगशालाएं स्थापित होंगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News