Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

अभिषेक पर हमले को लेकर अधीर का तीखा तंज

'सपेरे की मौत सांप के हाथ ही होती है'

31 May 2026

अभिषेक पर हमले को लेकर अधीर का तीखा तंज

कोलकाता। अभिषेक बनर्जी पर हुए कथित हमले ने पश्चिम बंगाल की सियासत में भूचाल ला दिया है। इस घटना के बाद सत्तारूढ़ टीएमसी और भाजपा के बीच जहां तलवारें खिंच गई हैं, वहीं विपक्ष के अन्य दल भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तीखा तंज कसा है। उन्होंने सांप और सपेरे की कहावत का जिक्र करते हुए कहा कि बंगाल में इन लोगों ने राजनीति की जो हिंसक तहजीब और माहौल तैयार किया था, अब ये खुद ही उसी के शिकार बनते जा रहे हैं। 
अधीर रंजन चौधरी ने दो टूक लहजे में कहा कि बंगाल में पहले जिस तरह की हिंसक गुंडागर्दी टीएमसी करती थी, अब सत्ता की ताकत के साथ वही गुंडागर्दी भाजपा कर रही है, इसलिए दोनों में कोई फर्क नहीं है और बात बिल्कुल एक जैसी ही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि सपेरे की मौत अक्सर सांप के हाथ ही होती है। टीएमसी के राज में बंगाल ने गुंडागर्दी का जो भयावह दौर देखा था, वह आज भी बदस्तूर जारी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में यह सब अब तुरंत बंद होना चाहिए। देश में सभी राजनीतिक पार्टियों को अपनी बात रखने और आजाद होकर सियासत करने का पूरा हक है, लेकिन इसके लिए एक राजनीतिक तहजीब और गरिमा बनी रहनी चाहिए, जो बंगाल से पूरी तरह गायब हो चुकी है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अभिषेक पर हमले को लेकर अधीर का तीखा तंज
'सपेरे की मौत सांप के हाथ ही होती है'





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News