Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

केशियाड़ी में ‘सबुज साथी’ साइकिल बेचने का आरोप, स्कूल के चपरासी और प्रधानाध्यापक पर आरोप

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशियाड़ी क्षेत्र में सरकारी ‘सबुज साथी’ योजना के तहत छात्रों को दी जाने वाली साइकिलों की बिक्री का आरोप सामने आने से लोग स्तब्ध है। आरोप स्कूल के एक चपरासी और प्रधानाध्यापक पर लगा है।

06 Jun 2026

केशियाड़ी में ‘सबुज साथी’ साइकिल बेचने का आरोप, स्कूल के चपरासी और प्रधानाध्यापक पर आरोप

पश्चिम मेदिनीपु। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशियाड़ी क्षेत्र में सरकारी ‘सबुज साथी’ योजना के तहत छात्रों को दी जाने वाली साइकिलों की बिक्री का आरोप सामने आने से लोग स्तब्ध है। आरोप स्कूल के एक चपरासी और प्रधानाध्यापक पर लगा है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को स्थानीय लोगों को पता चला कि गांव के एक व्यक्ति के घर में कई ‘सबुज साथी’ साइकिलें रखी हुई हैं। जब ग्रामीणों ने इस बारे में पूछताछ की तो उस व्यक्ति ने क्षेत्र के दो साइकिल दुकानदारों का नाम बताया।

सूचना मिलने पर केशियाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदारों से पूछताछ की। ग्रामीणों का दावा है कि पूछताछ के दौरान पता चला कि साइकिलें स्कूल से जुड़े दो लोगों ने बेची थीं। इनमें से एक व्यक्ति स्थानीय स्तर पर प्रभावशाली तृणमूल कांग्रेस नेता बताए जा रहे हैं, जो स्कूल में चपरासी के तौर पर कार्यरत हैं।

शनिवार को मामला सार्वजनिक होते ही क्षेत्र में तनाव फैल गया। नाराज ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस घटना को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार और तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा का आरोप है कि सरकारी योजनाओं की सामग्री में भी भ्रष्टाचार हो रहा है और छात्रों को मिलने वाली साइकिलों का दुरुपयोग किया गया है। पार्टी ने मामले में दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

हालांकि, इस मामले में स्कूल के प्रधानाध्यापक से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


केशियाड़ी में ‘सबुज साथी’ साइकिल बेचने का आरोप, स्कूल के चपर
पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशियाड़ी क्षेत्र में सरकारी ‘सबुज साथी’ योजना के तहत छात्रों को दी जाने वाली साइकिलों की बिक्री का आरोप सामने आने से ल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News