Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

'आवारापन 2' से लौटे अरिजीत सिंह

लोकप्रिय गायक अरिजीत सिंह जल्द ही प्लेबैक सिंगिंग में वापसी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी वापसी अभिनेता इमरान हाशमी की आगामी फिल्म 'आवारापन 2' के गीत 'ये आवारापन' से होगी।

20 Jul 2026

'आवारापन 2' से लौटे अरिजीत सिंह

लोकप्रिय गायक अरिजीत सिंह जल्द ही प्लेबैक सिंगिंग में वापसी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी वापसी अभिनेता इमरान हाशमी की आगामी फिल्म 'आवारापन 2' के गीत 'ये आवारापन' से होगी। इस गीत को अमाल मलिक ने संगीतबद्ध किया है जबकि इसके बोल रश्मी विराग ने लिखे हैं। अरिजीत की वापसी की खबर से उनके प्रशंसकों में उत्साह बढ़ गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, 'ये आवारापन' गीत 21 जुलाई को यूट्यूब और अन्य म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि विशेष फिल्म्स और अरिजीत सिंह का रिश्ता लंबे समय से रहा है। विशेष फिल्म्स ने ही उन्हें फिल्म 'मर्डर 2' के गीत 'फिर मोहब्बत' के जरिए बड़ा मौका दिया था, जिसके बाद अरिजीत हिंदी फिल्म संगीत की सबसे लोकप्रिय आवाजों में शामिल हो गए।

फिल्म 'आवारापन 2' वर्ष 2007 में रिलीज हुई इमरान हाशमी की चर्चित फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल है। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में दिशा पाटनी, शबाना आजमी, सुरेंद्र विक्की, विजयंत कोहली और अतुल कुमार भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जहां इसका मुकाबला सनी देओल अभिनीत 'बंटवारा 1947' से होगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'आवारापन 2' से लौटे अरिजीत सिंह
लोकप्रिय गायक अरिजीत सिंह जल्द ही प्लेबैक सिंगिंग में वापसी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी वापसी अभिनेता इमरान हाशमी की आगामी फिल्म 'आवारापन 2' के





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News