Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

बंगाल में 20 जून को मनाया जाएगा ‘राज्य दिवस’, कैबिनेट ने दी मंजूरी

अब यह योजना ‘मां आहार’ नाम से राज्य के 500 स्थानों पर संचालित होगी

03 Jun 2026

बंगाल में 20 जून को मनाया जाएगा ‘राज्य दिवस’, कैबिनेट ने दी मंजूरी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि 20 जून को आधिकारिक रूप से ‘पश्चिम बंगाल राज्य दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। यह निर्णय राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने की।
मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पंचायत मंत्री दिलीप घोष ने बताया कि 20 जून, 1947 को तत्कालीन बंगाल विधानसभा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया था। इस प्रस्ताव ने बंगाल के विभाजन और पश्चिम बंगाल राज्य के गठन का मार्ग प्रशस्त किया था। इसी ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने 20 जून को ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया है।
दिलीप घोष ने कहा कि अब से हर वर्ष 20 जून को राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इससे पहले भाजपा 20 जून को ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ के रूप में मनाती रही है, जबकि पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार बंगाली नववर्ष ‘पोइला बोइशाख’ के दिन, यानी 14 या 15 अप्रैल को राज्य दिवस मनाती थी।
मंत्री ने यह भी घोषणा की कि जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पूरे राज्य में वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाई जाएगी। डॉ. मुखर्जी की जयंती 6 जुलाई को मनाई जाती है।
उन्होंने बताया कि वर्षभर चलने वाले कार्यक्रमों के संचालन के लिए 10 सदस्यीय समिति गठित की जाएगी, जिसमें मंत्री, विधायक और अन्य विशिष्ट व्यक्तियों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा 6 जुलाई को एक विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें चयनित स्थान पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य की ‘मां आहार’ योजना के विस्तार का भी निर्णय लिया गया। दिलीप घोष ने बताया कि वर्तमान में 5 रुपये में भोजन उपलब्ध कराने वाली यह योजना राज्य के 390 केंद्रों पर संचालित हो रही है, जिसे बढ़ाकर 500 केंद्रों तक किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि, पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार ने ‘मां कैंटीन’ परियोजना के तहत 5 रुपये में अंडा-चावल भोजन योजना शुरू की थी। भाजपा सरकार ने इसमें बदलाव करते हुए समान दर पर मछली युक्त भोजन उपलब्ध कराना शुरू किया है। अब यह योजना ‘मां आहार’ नाम से राज्य के 500 स्थानों पर संचालित होगी।
राज्य सरकार का कहना है कि इन फैसलों का उद्देश्य बंगाल के ऐतिहासिक महत्व को सम्मान देना और आम लोगों के लिए सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा बढ़ाना है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में 20 जून को मनाया जाएगा ‘राज्य दिवस’
अब यह योजना ‘मां आहार’ नाम से राज्य के 500 स्थानों पर संचालित होगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News