Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

सीआईडी समन मामले में कलकत्ता उच्च न्यायालय ने खारिज की अभिषेक बनर्जी की याचिका

पश्चिम बंगाल में सीआईडी समन मामले में कलकत्ता उच्च न्यायालय ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी को बड़ा झटका दिया है। अदालत ने उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने मामले की जल्द सुनवाई की मांग की थी।

05 Jun 2026

सीआईडी समन मामले में कलकत्ता उच्च न्यायालय ने खारिज की अभिषेक बनर्जी की याचिका

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सीआईडी समन मामले में कलकत्ता उच्च न्यायालय ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी को बड़ा झटका दिया है। अदालत ने उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने मामले की जल्द सुनवाई की मांग की थी।

मामला विधानसभा में विधायकों के हस्ताक्षर में कथित गड़बड़ी से जुड़ा है, जिसमें चार महत्वपूर्ण पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुछ विधायकों के हस्ताक्षरों में असंगति का आरोप सामने आया है। इसी मामले में विधानसभा सचिवालय ने जांच की जिम्मेदारी सीआईडी को सौंपी थी।

अभिषेक बनर्जी ने तीन जून को कलकत्ता उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर सीआईडी समन को चुनौती दी थी और साथ ही किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई या गिरफ्तारी से संरक्षण की मांग की थी। इसके साथ ही उन्होंने मामले की जल्द सुनवाई का अनुरोध भी किया था।

शुक्रवार को यह मामला न्यायमूर्ति चैताली चट्टोपाध्याय की एकल-न्यायाधीश अवकाश पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आया, जहां अदालत ने फास्ट-ट्रैक सुनवाई की मांग को अस्वीकार कर दिया।

सीआईडी ने पूछताछ के लिए अभिषेक बनर्जी को एक जून को बुलाया था। हालांकि उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए पेश होने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था। इसके बाद सीआईडी ने उन्हें 8 जून को उपस्थित होने के लिए नया समन जारी किया।

जानकारी के अनुसार, आगामी 8 जून को अभिषेक बनर्जी और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दोनों ही नई दिल्ली में विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल होने के लिए पहले से निर्धारित कार्यक्रम में रहेंगे, जिससे मामले को लेकर राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है।

इसी बीच विधानसभा में नेता विपक्ष और अन्य पदों के नामों को लेकर भेजे गए प्रस्ताव में भी कथित हस्ताक्षर असंगति सामने आने के बाद मामला और बढ़ गया। इसके बाद विधानसभा सचिवालय ने जांच सीआईडी को सौंप दी थी, जिसके आधार पर समन जारी किया गया।

फिलहाल, अदालत ने स्पष्ट किया है कि मामले की सुनवाई सामान्य प्रक्रिया के तहत ही आगे बढ़ेगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सीआईडी समन मामले में कलकत्ता उच्च न्यायालय ने खारिज की अभिषे
पश्चिम बंगाल में सीआईडी समन मामले में कलकत्ता उच्च न्यायालय ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी को बड़ा झटका दिया है। अदालत न





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News