Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

फालाकाटा–अलीपुरद्वार मार्ग पर चरतोरसा डायवर्सन बहा, लोगों की बढ़ी मुश्किलें

पानी बढ़ने से डायवर्सन का एक हिस्सा टूट भी गया, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी है। रविवार सुबह तक किसी तरह वाहनों की आवाजाही जारी थी, उसके बाद तेज जलधारा में डायवर्सन डूब गया।

28 Jun 2026

फालाकाटा–अलीपुरद्वार मार्ग पर चरतोरसा डायवर्सन बहा, लोगों की बढ़ी मुश्किलें

अलीपुरद्वार। मानसून की पहली ही भारी बारिश में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। फालाकाटा–सलसलाबाड़ी निर्माणाधीन हाईवे पर चरतोरसा नदी के डायवर्सन के रविवार सुबह से पानी में डूबने के कारण फालाकाटा–अलीपुरद्वार सड़क संपर्क पूरी तरह बंद हो गया है। पानी बढ़ने से डायवर्सन का एक हिस्सा टूट भी गया, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी है। रविवार सुबह तक किसी तरह वाहनों की आवाजाही जारी थी, उसके बाद तेज जलधारा में डायवर्सन डूब गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की लापरवाही के कारण हर साल बरसात में यही स्थिति पैदा होती है। यहां चरतोरसा नदी पर एक साथ दो पक्के पुलों का निर्माण कार्य चल रहा है। लोगों का कहना है कि बार-बार मांग करने के बावजूद एक पुल को पहले पूरा कर चालू नहीं किया गया, बल्कि दोनों पुलों का काम एक साथ शुरू कर दिया गया। जिससे परियोजना अधर में लटक गई है। इसका खामियाजा हर मानसून में आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सुबह कई किसान अपनी उपज लेकर फालाकाटा बाजार पहुंचे थे, लेकिन पानी बढ़ने के कारण अब वे वापस घर नहीं जा पा रहे है। कुछ लोग जान जोखिम में डालकर घुटनों तक बहते पानी को पार करने की कोशिश कर रहे है।

स्थानीय लोग जल्द वैकल्पिक व्यवस्था या पुल को चालू करने की मांग कर रहे हैं। मौके पर पुलिस तैनात है, फिर भी आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। बुलडोज़र लाए जाने के बावजूद तेज जलधारा के कारण फिलहाल काम शुरू नहीं हो सका है।

सड़क प्राधिकरण का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। जलस्तर कम होते ही डायवर्सन की मरम्मत का काम तेजी से शुरू किया जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फालाकाटा–अलीपुरद्वार मार्ग पर चरतोरसा डायवर्सन बहा, लोगों की
पानी बढ़ने से डायवर्सन का एक हिस्सा टूट भी गया, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी है। रविवार सुबह तक किसी तरह वाहनों की आवाजाही जारी थी, उसके बाद तेज जलधारा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News