Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

कालीघाट की बैठक रद्द होने पर मुख्यमंत्री का करारा तंज

'तृणमूल पार्टी खत्म हो चुकी है'

01 Jun 2026

कालीघाट की बैठक रद्द होने पर मुख्यमंत्री का करारा तंज

कोलकाता। बंगाल की राजनीति में चल रहा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल की मौजूदा राजनीतिक साख और बहुचर्चित हस्ताक्षर फर्जीवाड़ा मामले को लेकर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। सोमवार को राज्य प्रशासनिक मुख्यालय नवान्न में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्होंने कालीघाट में होने वाली तृणमूल विधायकों की बैठक रद्द होने का मुद्दा उठाते हुए बड़ा दावा किया। 
मुख्यमंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस अब अपनी समाप्ति की ओर बढ़ चुकी है और संगठन पर से उसका नियंत्रण पूरी तरह खो गया है। मुख्यमंत्री ने बैठक के भीतर की अंदरूनी जानकारी साझा करते हुए बताया कि रविवार को तृणमूल कांग्रेस ने अपनी प्रमुख नेता ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर पार्टी के 80 विधायकों की एक बेहद अहम बैठक बुलाई थी। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि इस महत्वपूर्ण बैठक में महज 20 विधायक ही पहुंचे। पर्याप्त संख्या में विधायकों की मौजूदगी न होने के कारण अंतत: नेतृत्व को यह बैठक बीच में ही स्थगित करनी पड़ी। शुभेंदु अधिकारी ने इस घटनाक्रम को रेखांकित करते हुए कहा कि यह शर्मनाक स्थिति खुद ब खुद बयां कर रही है कि तृणमूल के भीतर इस वक्त कितनी बड़ी टूट और असंतोष चल रहा है। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं किसी भी तरह की प्रतिशोध की राजनीति में विश्वास नहीं रखता, लेकिन कड़वी हकीकत यही है कि अब यह पार्टी पूरी तरह उठ चुकी है। 80 में से सिर्फ मु_ी भर विधायक ही पार्टी के निर्देशों पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पूरे राज्य में इतने बड़े राजनीतिक आंदोलन और जमीनी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन तृणमूल के विधायक कहीं भी मैदान में दिखाई नहीं दे रहे। आज कोई भी नेता पार्टी के लिए सड़क पर उतरने को तैयार नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि राज्य सरकार का मकसद किसी भी राजनीतिक दल को जानबूझकर निशाना बनाना या परेशान करना बिल्कुल नहीं है।   

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कालीघाट की बैठक रद्द होने पर मुख्यमंत्री का करारा तंज
'तृणमूल पार्टी खत्म हो चुकी है'





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News