Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

बंगाल में शराबबंदी लागू करने की मांग, भातार के विधायक सौमेन काफरा ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

विधायक ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए कड़े कदम उठाना समय की आवश्यकता है

23 Jul 2026

बंगाल में शराबबंदी लागू करने की मांग, भातार के विधायक सौमेन काफरा ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में गुरुवार को पूर्व बर्धमान जिले के भातार से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सौमेन काफरा ने राज्य में बिहार की तर्ज पर पूर्ण शराबबंदी लागू करने की मांग उठाई। सदन की कार्यवाही के दौरान उन्होंने कहा कि शराब, गांजा और अन्य मादक पदार्थों के बढ़ते सेवन से समाज पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ रहे हैं।
काफरा ने कहा कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में शराब का सेवन कई तरह के अपराधों को बढ़ावा दे रहा है। इसके साथ ही गांजा, शराब और अन्य नशीले पदार्थों के कारण सामाजिक और पारिवारिक समस्याएं भी लगातार बढ़ रही हैं। उनका कहना था कि नशे की प्रवृत्ति युवाओं को गलत दिशा में ले जा रही है और अपराध की घटनाओं में भी वृद्धि होती है।
उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि समाज के व्यापक हित और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बिहार की तरह पश्चिम बंगाल में भी शराबबंदी लागू करने पर गंभीरता से विचार किया जाए। विधायक ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए कड़े कदम उठाना समय की आवश्यकता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में शराबबंदी लागू करने की मांग
विधायक ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए कड़े कदम उठाना समय की आवश्यकता है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News