Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

देबराज चक्रवर्ती के खिलाफ ईडी ने भी दर्ज किया मामला, आय से अधिक संपत्ति और वित्तीय अनियमितताओं की होगी जांच

पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्यबल द्वारा बिधाननगर नगर निगम के पूर्व तृणमूल पार्षद देबराज चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के एक दिन बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति, वित्तीय अनियमितताओं और अन्य मामलों की जांच के सिलसिले में मामला दर्ज किया है।

02 Jul 2026

देबराज चक्रवर्ती के खिलाफ ईडी ने भी दर्ज किया मामला, आय से अधिक संपत्ति और वित्तीय अनियमितताओं की होगी जांच

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्यबल द्वारा बिधाननगर नगर निगम के पूर्व तृणमूल पार्षद देबराज चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के एक दिन बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति, वित्तीय अनियमितताओं और अन्य मामलों की जांच के सिलसिले में मामला दर्ज किया है। देबराज चक्रवर्ती पूर्व तृणमूल कांग्रेस विधायक अदिति मुंशी के पति हैं।

ईडी के सूत्रों के अनुसार जांच केवल देबराज चक्रवर्ती के वित्तीय लेन-देन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उनसे जुड़े प्रभावशाली व्यक्तियों की भूमिका की भी पड़ताल की जाएगी। जांच एजेंसी कथित जबरन वसूली सहित उनके खिलाफ लगे अन्य आरोपों की भी जांच करेगी।

सूत्रों का कहना है कि देबराज चक्रवर्ती के खिलाफ जांच की तैयारी काफी समय से चल रही थी। जांचकर्ताओं की नजर लंबे समय से उनकी कथित विशाल संपत्तियों और उनकी आय के स्रोतों पर थी। पार्षद रहते हुए इतनी बड़ी संपत्ति अर्जित करने को लेकर सवाल उठे थे। एजेंसी को संदेह है कि उनकी घोषित आय और वास्तविक संपत्ति के बीच बड़ा अंतर है।

कुछ सप्ताह पहले देबराज चक्रवर्ती और उनकी पत्नी अदिति मुंशी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी। अदालत ने अदिति मुंशी की याचिका स्वीकार कर ली थी, जबकि देबराज चक्रवर्ती की याचिका खारिज कर दी गई थी।

जांच में यह भी सामने आया है कि चुनाव के दौरान दाखिल शपथपत्र में देबराज चक्रवर्ती ने अपनी वास्तविक संपत्ति की तुलना में काफी कम संपत्ति घोषित की थी। तथ्यों के सत्यापन के बाद ईडी ने अब धन शोधन और ज्ञात आय के स्रोतों से अधिक संपत्ति के पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। आवश्यकता पड़ने पर एजेंसी पूछताछ के लिए उन्हें राज्य पुलिस की हिरासत से अपने कब्जे में लेने का भी अनुरोध कर सकती है।

प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि देबराज चक्रवर्ती का प्रभाव केवल उनके नगर निगम क्षेत्र तक सीमित नहीं था। वह उत्तर 24 परगना जिले के विभिन्न इलाकों, विशेषकर बसीरहाट उपमंडल में कई सरकारी परियोजनाओं के समन्वय और निगरानी से भी जुड़े रहे। इसी आधार पर उन परियोजनाओं से जुड़े वित्तीय लेन-देन और संभावित संबंधों की भी जांच की जा रही है।

ईडी के सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2011 के बाद देबराज चक्रवर्ती की तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व लाेकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के करीबी सहयोगियों में गिनती होने लगी थी। बाद में उन्हें संगठन और प्रशासन से जुड़े कई विशेष दायित्व भी सौंपे गए थे। हालांकि इन तथ्यों की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


देबराज चक्रवर्ती के खिलाफ ईडी ने भी दर्ज किया मामला, आय से अ
पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्यबल द्वारा बिधाननगर नगर निगम के पूर्व तृणमूल पार्षद देबराज चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के एक दिन बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरु





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News