Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

पूर्व सांसद अपारूपा पोद्दार को अंतरिम जमानत, 30 सितंबर को अदालत में पेशी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के मामले में तृणमूल कांग्रेस के पार्षद शाकिर अली को जमानत मिलने के 24 घंटे के भीतर उनकी पत्नी और पूर्व सांसद अपारूपा पोद्दार को भी अंतरिम जमानत मिल गई। शनिवार को उन्होंने श्रीरामपुर महकमा अदालत में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद अदालत ने उन्हें राहत दी।

04 Jul 2026

पूर्व सांसद अपारूपा पोद्दार को अंतरिम जमानत, 30 सितंबर को अदालत में पेशी

कोलकाता। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के मामले में तृणमूल कांग्रेस के पार्षद शाकिर अली को जमानत मिलने के 24 घंटे के भीतर उनकी पत्नी और पूर्व सांसद अपारूपा पोद्दार को भी अंतरिम जमानत मिल गई। शनिवार को उन्होंने श्रीरामपुर महकमा अदालत में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद अदालत ने उन्हें राहत दी। हालांकि, अदालत ने उन्हें 30 सितंबर को साल्टलेक स्थित मयुख भवन के सांसद-विधायक विशेष न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

चंदननगर पुलिस आयुक्तालय के अनुसार, अपारूपा पोद्दार को पूछताछ के लिए दोबारा नोटिस भेजा जा सकता है। पुलिस का कहना है कि शाकिर अली की गिरफ्तारी के दौरान मौजूद लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि गत मंगलवार को शाकिर अली की गिरफ्तारी के समय पुलिस के कार्य में बाधा डालने के आरोप में अपारूपा पोद्दार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शुक्रवार को उन्हें श्रीरामपुर थाने में पेश होना था, लेकिन पुलिस के अनुसार वह निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हुईं। इसके बाद उनके खिलाफ गैर-जमानती धाराएं भी जोड़ दी गईं, जिसके कारण उन्हें अदालत से जमानत लेनी पड़ी।

शनिवार को अदालत से अंतरिम जमानत मिलने के बाद अपारूपा पोद्दार ने मीडिया से कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा कि इस मामले में उनके वकील ही पक्ष रखेंगे।

उनके अधिवक्ता जयदीप मुखर्जी ने कहा कि वे 30 सितंबर को सांसद-विधायक विशेष न्यायालय में उपस्थित होंगे। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया है और आरोप तथ्यों से मेल नहीं खाते। उन्होंने कहा कि मामले में कानूनी लड़ाई अदालत में लड़ी जाएगी।

वहीं, चंदननगर के पुलिस आयुक्त सुनीलकुमार यादव ने कहा कि मामले में कुछ तथ्यों की जानकारी के लिए अपारूपा पोद्दार को बुलाया गया था। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें फिर से नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पूर्व सांसद अपारूपा पोद्दार को अंतरिम जमानत, 30 सितंबर को अद
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के मामले में तृणमूल कांग्रेस के पार्षद शाकिर अली को जमानत मिलने के 24 घंटे के भीतर उनकी पत्नी और पूर्व सांसद अपारूपा पोद्दार को भ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News