Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल में आज से महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा, परिवहन विभाग ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन

पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने चुनावी वादे को लागू करते हुए सोमवार से राज्य की सभी सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा शुरू कर दी है। यह व्यवस्था सामान्य गैर-वातानुकूलित बसों के साथ-साथ वातानुकूलित और लंबी दूरी की सरकारी बसों पर भी लागू होगी।

01 Jun 2026

पश्चिम बंगाल में आज से महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा, परिवहन विभाग ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने चुनावी वादे को लागू करते हुए सोमवार से राज्य की सभी सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा शुरू कर दी है। यह व्यवस्था सामान्य गैर-वातानुकूलित बसों के साथ-साथ वातानुकूलित और लंबी दूरी की सरकारी बसों पर भी लागू होगी।

परिवहन विभाग के अनुसार, सप्ताह के पहले कार्यदिवस पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में लगभग 600 वातानुकूलित और गैर-वातानुकूलित सरकारी बसें सड़कों पर उतारी गई हैं। नई व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए प्रमुख बस टर्मिनलों और महत्वपूर्ण यात्री केंद्रों पर परिवहन विभाग के अधिकारियों की तैनाती की गई है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य की सभी महिला यात्री इस योजना का लाभ लेने की पात्र होंगी। भविष्य में प्रत्येक महिला यात्री को एक डिजिटल स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें नाम, फोटो और क्यूआर कोड दर्ज रहेगा। इस कार्ड के लिए निर्धारित आवेदन पत्र संबंधित बीडीओ या एसडीओ कार्यालय में जमा करना होगा।

हालांकि, स्मार्ट कार्ड वितरण प्रक्रिया पूरी होने में अभी कुछ महीने लग सकते हैं। तब तक पहचान सत्यापन के लिए कई वैकल्पिक सरकारी दस्तावेज मान्य होंगे। इनमें आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, आयुष्मान भारत कार्ड, कार्यालय का पहचान पत्र तथा स्कूल, कॉलेज या विश्वविद्यालय द्वारा जारी पहचान पत्र शामिल हैं।

परिवहन विभाग ने बताया कि स्मार्ट कार्ड लागू होने तक अस्थायी व्यवस्था के तहत बस परिचालक पहचान पत्रों की जांच के बाद महिला यात्रियों को शून्य मूल्य का टिकट अथवा थर्मल पेपर टिकट जारी करेंगे।

विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नई व्यवस्था के शुरुआती दो-तीन दिनों में कुछ परिचालन संबंधी चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन जल्द ही यात्री और बस कर्मचारी इस प्रणाली के अनुरूप काम करने लगेंगे। सरकार का दावा है कि इस पहल से राज्य की लाखों महिलाओं को प्रतिदिन यात्रा व्यय में राहत मिलेगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल में आज से महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त
पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने चुनावी वादे को लागू करते हुए सोमवार से राज्य की सभी सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा शुरू कर दी है। यह व्यवस्था साम





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News