Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

बंगाल में घुसपैठियों के लिए 11 जगहों पर बने होल्डिंग सेंटर, सबसे ज्यादा बंदी बशीरहाट में

होल्डिंग सेंटर में रखकर उन्हें बीएसएफ को सौंप दिया जाएगा ताकि उन्हें उनके देश डिपोर्ट किया जा सके

29 May 2026

बंगाल में घुसपैठियों के लिए 11 जगहों पर बने होल्डिंग सेंटर, सबसे ज्यादा बंदी बशीरहाट में

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बांग्लादेशी या रोहिंग्या होने के संदेह में पकड़े गए लोगों को रखने के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में होल्डिंग सेंटर शुरू कर दिए हैं। राज्य प्रशासन ने इन शिविरों की संख्या और वहां रखे गए लोगों का विस्तृत ब्यौरा जारी किया।
शुक्रवार सुबह जारी प्रशासन के बयान के अनुसार, अभी तक राज्य में कुल 11 स्थानों पर होल्डिंग सेंटर बनाए गए हैं। इनमें कुछ शिविर पुलिस जिला स्तर पर और कुछ प्रशासनिक जिला स्तर पर संचालित किए जा रहे हैं। फिलहाल बारुईपुर, सुंदरबन, बसिरहाट, बनगांव, बारासात, मुर्शिदाबाद, जंगीपुर और कृष्णनगर पुलिस जिलों में ऐसे केंद्र खोले गए हैं। इसके अलावा मालदा, कूचबिहार और दक्षिण दिनाजपुर जिलों में भी होल्डिंग सेंटर बनाए गए हैं।
सबसे अधिक होल्डिंग सेंटर बसिरहाट पुलिस जिले में बनाए गए हैं, जहां कुल तीन शिविर संचालित हो रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि बांग्लादेशी या रोहिंग्या होने के संदेह में पकड़े गए लोगों की संख्या भी सबसे अधिक इसी इलाके में है। बाकी सभी जिलों में एक-एक केंद्र बनाया गया है।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य भर के होल्डिंग सेंटरों में फिलहाल कुल 335 लोगों को रखा गया है। इनमें 148 पुरुष, 99 महिलाएं और 88 बच्चे शामिल हैं। वहीं, मुर्शिदाबाद पुलिस जिले के होल्डिंग सेंटर में 19 लोगों को रखा गया है। अन्य सभी केंद्रों में बंदियों की संख्या 10 से कम बताई गई है।
इस बीच दक्षिण दिनाजपुर जिले के तपन क्षेत्र स्थित रामपुर में प्रशासनिक उपयोग के लिए कर्मतीर्थ भवन को भी होल्डिंग सेंटर में बदला जा रहा है, जहां तेजी से काम चल रहा है।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने निर्देश दिया है कि पश्चिम बंगाल में पकड़े जाने वाले बांग्लादेशी या अन्य देशों के लोगों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, बल्कि सीधे होल्डिंग सेंटर में रखकर उन्हें बीएसएफ को सौंप दिया जाएगा ताकि उन्हें उनके देश डिपोर्ट किया जा सके।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में घुसपैठियों के लिए 11 जगहों पर बने होल्डिंग सेंटर
होल्डिंग सेंटर में रखकर उन्हें बीएसएफ को सौंप दिया जाएगा ताकि उन्हें उनके देश डिपोर्ट किया जा सके





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News