Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

विवादित टिप्पणी मामले में पुलिस के सामने पेश हुए हुमायूं कबीर, रेजीनगर थाने में हुई पूछताछ

थाने में प्रवेश करने से पहले हुमायूं कबीर ने पत्रकारों से कहा कि यदि उन्हें गिरफ्तार किया जाता है तो 100 से 120 लोग स्वेच्छा से गिरफ्तारी देंगे और इसके लिए सूची तैयार है।

04 Jul 2026

विवादित टिप्पणी मामले में पुलिस के सामने पेश हुए हुमायूं कबीर, रेजीनगर थाने में हुई पूछताछ

कोलकाता। आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख और नाओदा के विधायक हुमायूं कबीर शनिवार को अपने हालिया विवादित बयान से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए मुर्शिदाबाद जिले के रेजीनगर थाने में पेश हुए। वह निर्धारित समय से कुछ मिनट पहले थाने पहुंचे।

थाने में प्रवेश करने से पहले हुमायूं कबीर ने पत्रकारों से कहा कि यदि उन्हें गिरफ्तार किया जाता है तो 100 से 120 लोग स्वेच्छा से गिरफ्तारी देंगे और इसके लिए सूची तैयार है।

गौरतलब है कि 26 जून को रेजीनगर में आयोजित आम जनता उन्नयन पार्टी की एक सभा में हुमायूं कबीर द्वारा भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ दिए गए कथित विवादित बयान को लेकर मामला दर्ज किया गया था। इस संबंध में रेजीनगर और शक्तिपुर थानों में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया था।

हुमायूं कबीर पर शक्तिपुर थाने के प्रभारी को कथित रूप से धमकी देने का भी आरोप है। इस मामले में उन्हें शुक्रवार को शक्तिपुर थाने में पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचे। इसके बाद शनिवार को वह रेजीनगर थाने में उपस्थित हुए।

इस मामले में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की चेतावनी के बाद पुलिस पहले ही आम जनता उन्नयन पार्टी के तीन नेताओं को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार नेताओं की पहचान गोलाम मुस्तफा, मोहम्मद अमीनुल हक और अनीसुर रहमान के रूप में हुई है। ये तीनों रेजीनगर की उस सभा के आयोजक बताए गए हैं, जिसमें कथित विवादित टिप्पणी की गई थी।

पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर अलग-अलग अभियान चलाकर इन तीनों को गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को हुमायूं कबीर की थाने में पेशी के दौरान रेजीनगर थाना परिसर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। इलाके में पुलिस ने ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की, जबकि पार्टी कार्यालय के बाहर सुबह से समर्थकों की भीड़ जुटी रही।

फिलहाल पुलिस हुमायूं कबीर से मामले में पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विवादित टिप्पणी मामले में पुलिस के सामने पेश हुए हुमायूं कबी
थाने में प्रवेश करने से पहले हुमायूं कबीर ने पत्रकारों से कहा कि यदि उन्हें गिरफ्तार किया जाता है तो 100 से 120 लोग स्वेच्छा से गिरफ्तारी देंगे और इसके लिए सूची





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News