Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

मैट्रिमोनियल साइट पर मानिक बनकर रचाई 15 शादियां, असल में निकला मनिउर

पुलिस ने मनिउर के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन और बलात्कार जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है और उसके पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है

02 Jun 2026

मैट्रिमोनियल साइट पर मानिक बनकर रचाई 15 शादियां, असल में निकला मनिउर

कोलकाता। नैहाटी में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जो किसी फिल्मी कहानी को भी मात दे दे। फर्जी पहचान के सहारे कम-से-कम 15 महिलाओं की जिंदगी बर्बाद करने वाले एक बड़े जालसाज का पर्दाफाश हुआ है। खुद को मानिक राय बताकर मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए महिलाओं को अपनी जाल में फंसाने वाला यह शख्स असल में कोलकाता के बौबाजार का रहने वाला मनिउर रहमान निकला। नैहाटी की एक युवती की सूझबूझ और शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस शातिर ठग को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। 
मनिउर ने वैवाहिक वेबसाइट पर फर्जी प्रोफाइल बना रखी थी, जहां वह खुद को एक नामी ऑटोमोबाइल कंपनी का सीनियर अफसर बताता था और सालाना डेढ़ करोड़ रुपये की कमाई का दावा करता था। वह लड़कियों से दोस्ती कर उन्हें शादी का झांसा देता और फिर भावनात्मक दबाव बनाकर पैसे और गहने ऐंठ लेता था। नैहाटी की पीडि़ता से भी उसने 85 हजार रुपये कैश और सोने का ब्रेसलेट ऐंठ लिया था। पीडि़ता को शक तब हुआ जब आरोपी ने अपने कथित मामा की मौत का बहाना बनाकर और पैसों की मांग की और मुंबई के नाम पर बर्धमान के एक बैंक खाते में रकम भेजने को कहा। युवती ने जब सोशल मीडिया पर पड़ताल की, तो उसे कई ऐसी अन्य महिलाएं मिलीं जो इस ठग का शिकार हो चुकी थीं। 
सच्चाई जानने के बाद पीडि़ता ने मनिउर को जाल में फंसाने के लिए एक प्लान बनाया। उसने फोन कर मनिउर से कहा कि परिवार के बुजुर्ग उसे सोने की चेन देकर आशीर्वाद देना चाहते हैं। गहनों के लालच में अंधा मनिउर जैसे ही लड़की के घर पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठी नैहाटी थाना पुलिस ने उसे दबोच लिया। जांच में पता चला है कि वह खुद ही फोन पर आवाज बदलकर अपना पिता बन जाता था और लड़कियों के परिवार को गुमराह करता था। पुलिस ने मनिउर के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन और बलात्कार जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है और उसके पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मैट्रिमोनियल साइट पर मानिक बनकर रचाई 15 शादियां
पुलिस ने मनिउर के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन और बलात्कार जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है और उसके पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News