Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

नर्स की अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे से मिला फंदे पर लटका शव

पुलिस मामले की जांच कर रही है

23 Jul 2026

नर्स की अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे से मिला फंदे पर लटका शव

बीरभूम। जिले के सिउड़ी स्थित एक निजी अस्पताल में नाइट ड्यूटी पर तैनात 21 वर्षीय नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार सुबह अस्पताल के एक कमरे से उसका फंदे से लटका शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की। मृतका की पहचान अनुश्री माल (21) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, वह बुधवार रात करीब आठ बजे नाइट ड्यूटी पर अस्पताल पहुंची थी। गुरुवार सुबह अस्पताल के तीसरे केबिन का दरवाजा काफी देर तक बंद रहने पर कर्मचारियों को संदेह हुआ। दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर अनुश्री का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर सिउड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामले में अस्वाभाविक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की और कर्मचारियों के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार भी किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
इस बीच अस्पताल का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें अनुश्री अस्पताल के गलियारे से चलते हुए एक कमरे में प्रवेश करती दिखाई दे रही हैं। अगली सुबह उसी कमरे से उनका शव बरामद हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नर्स की अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
पुलिस मामले की जांच कर रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News