Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को नवनिर्वाचित विधायकों के लिए आयोजित दो दिवसीय ऑरिएंटेशन (अभिमुखीकरण) कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान विपक्षी विधायकों को अधिक लोकतांत्रिक अधिकार और सम्मान देने का भरोसा दिया।

03 Jul 2026

विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को नवनिर्वाचित विधायकों के लिए आयोजित दो दिवसीय ऑरिएंटेशन (अभिमुखीकरण) कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान विपक्षी विधायकों को अधिक लोकतांत्रिक अधिकार और सम्मान देने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान विपक्ष के लिए पर्याप्त लोकतांत्रिक स्थान नहीं था, लेकिन उनकी सरकार इस व्यवस्था को बदलने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1977 से 2011 तक चले वाम मोर्चा शासन के दौरान अधिकांश निर्णय सत्तारूढ़ दल के कार्यालय से संचालित होते थे। वहीं 2011 से 2026 तक के शासनकाल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उस अवधि में विपक्षी विधायकों को उचित सम्मान नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी विधायकों के टेलीफोन तक प्रखंड विकास अधिकारी और थाना प्रभारी नहीं उठाते थे तथा सरकारी कार्यक्रमों में केवल सत्तारूढ़ दल के विधायकों को आमंत्रित किया जाता था। उन्होंने कहा कि वह स्वयं पांच वर्ष तक विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे, लेकिन उन्हें एक भी सरकारी कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी सरकार के पहले दो महीनों में उन्होंने इस व्यवस्था को बदलने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि पिछले लगभग डेढ़ महीने में आयोजित पांच प्रशासनिक बैठकों में सत्तापक्ष और विपक्ष, दोनों के विधायकों को आमंत्रित किया गया। साथ ही विपक्ष को बजट प्रक्रिया में भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य का विकास सभी दलों को साथ लेकर ही संभव है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वाम मोर्चा और तृणमूल कांग्रेस, दोनों की पूर्ववर्ती सरकारों की विधानसभा की कार्यप्रणाली को लेकर भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि अब भी विधानसभा में मतदान कागज के माध्यम से होता है और इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली लागू नहीं की गई है। विधानसभा के बुनियादी ढांचे का भी आधुनिकीकरण आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि सत्तापक्ष और विपक्ष, दोनों के विधायकों की भूमिका और जनसंपर्क को मजबूत करना जरूरी है। सरकार का उद्देश्य दल नहीं, बल्कि जनता के लिए काम करना है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से पश्चिम बंगाल एक बार फिर देश का नेतृत्व करने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को नवनिर्वाचित विधायकों के लिए आयोजित दो दिवसीय ऑरिएंटेशन (अभिमुखीकरण) कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान वि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News